पंडित ने कराई ऐसी शादी, वीडियो देखकर भड़के लोग, बोले- मंत्रों का मजाक है ये तो

Pandit Ji Wedding Video Viral: फिल्मी गाने गाकर शादी करवाते पंडित जी का वीडियो वायरल है, जिस पर लोगों के खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं। कई लोग पंडित जी को ऐसा न करने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ इसे परंपरा का अपमान कह रहे हैं।

Pandit Wedding Viral Video

पंडित जी का वीडिया वायरल

Pandit Ji Wedding Video Viral: शादी में पंडित का अहम रोल होता है, लेकिन अगर पंडित जी मंत्रोचारण की जगह फिल्मी गाने गाने लगें तो हंसी आना लाजमी है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई पंडितों के वीडियो वायरल हुए, जिसमें शादी के दौरान फिल्मी गाना गा रहे हैं। लोगों ने इन वीडियो पर नाराजगी व्यक्त की है।

शादी कराते पंडित जी वायरल

शादी के दौरान पति और पत्नी को 7 कसमें खानी होती हैं, लेकिन वायरल वीडियो में तो पंडित शादी के दौरान 7 वादे गाना गाकर बता रहे हैं, जिन्हें सुनकर वहां मौजूद लोग हंस रहे हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि शादी एक महत्वपूर्ण और धार्मिक कार्य होता है, इसे कॉमेडी न बनाया जाए।

क्या कह रहे लोग?

दरअसल शादी के दौरान मौज मस्ती करते पंडित जी और दूल्हा-दुल्हन के वीडियो वायरल हुए हैं। ऐसे लग रहा है कि जैसे शादी के दौरान पंडित द्वारा गाना गाने का एक ट्रेंड चल पड़ा है। इस पर लोग नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

X यूजर @divya_gandotra ने लिखा कि शादी विवाह का यह तरीका ठीक नहीं है। पंडित जिस तरह से मंत्रों का मजाक उड़ा रहे हैं, बेहद शर्मनाक है। ऐसा लगता है, जैसे वह शास्त्रों में पारंगत नहीं हैं या केवल वायरल होने के लिए यह सब कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब सबको फेमस होना है, इसके लिए चाहे खुद का और धर्म का ही मजाक क्यों न उड़ाना पड़े?

एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों ने ही परम्पराओं का मजाक बनाया हुआ है। एक यूजर ने लिखा कि यह आधुनिक युग के पंडित हैं और काफी अपडेटेड हैं। एक यूजर ने लिखा कि अपने ही हाथों अपने धर्म का मजाक बनाना इसको ही कहा जाता है। बाद में दूसरों पर धर्म का मजाक करने और बदनाम करने का आरोप लगाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ