Kaalchakra: सुखी जीवन के लिए जानवरों की सेवा करना है बेहद जरूरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

Kaalchakra Today: देवी-देवताओं तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग सेवा है। शास्त्रों में बताया गया है कि जो लोग जानवरों की सेवा करते हैं, उन्हें भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। लेकिन पशु-पक्षियों की सेवा करते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा सेवक को पाप भी लग सकता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं पशु-पक्षियों की सेवा से जुड़े नियम, उपाय और लाभ आदि के बारे में।

Kaalchakra Today

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 13 August 2025: बेजुबान जानवरों की सेवा करना बेहद जरूरी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से जानवरों की सेवा करता है, तो उसे पुण्य मिलता है और पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही कुछ ग्रहों के दोष से भी मुक्ति मिलती है। लेकिन किसी के कहने या दिखावे के चक्कर में जानवरों की सेवा नहीं करनी चाहिए। दिल से और पूरे श्रद्धा भाव से जानवरों को भरपेट भोजन कराना चाहिए। इसके अलावा उन्हें कभी भी बासी और कच्चा खाना नहीं खिलाएं। इससे आपको पाप लग सकता है। जानवरों को हमेशा वो ही खाना खिलाएं, जिसे आप खुद खा सकते हैं। ऐसा करने से आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि किस जानवर को क्या खिलाना चाहिए। साथ ही उससे होने वाले लाभ के बारे में पता चलेगा।

विज्ञापन

पशु-पक्षियों की सेवा से जुड़े उपाय

  • जो लोग हर समय परेशान रहते हैं या मन में किसी न किसी चीज का डर रहता है, उन्हें चिड़िया, गाय और खरगोश की सेवा करनी चाहिए। साथ ही चिड़ियों को सप्तधान खिलाएं और उनके लिए पानी की व्यवस्था करें। इस उपाय से आपकी मेंटल हेल्थ में सुधार जरूर होगा।
  • जिन लोगों के घर में आए-दिन क्लेश होते हैं, उन्हें कुत्ते और गाय की सेवा करनी चाहिए। साथ ही उन्हें खाना खिलाएं और पानी की व्यवस्था करें।
  • जो लोग लंबे समय से बेरोजगार हैं, वो बंदर, कौवे और कुत्ते की सेवा करें। साथ ही बंदर को गुड़, चना और केले खिलाएं। इस उपाय से जल्द आपकी नौकरी लग सकती है। इसके अलावा ये उपाय उन लोगों के लिए करना भी अच्छा रहेगा, जिनकी बार-बार नौकरी छूट जाती है।
  • यदि आपके ऊपर कर्ज चढ़ा हुआ है, तो नियमित रूप से गाय को गुड़, रोटी और हरा चारा खिलाएं। साथ ही कौवे को खिचड़ी, तिल, गेहूं की रोटी और चींटियों को आटा-चीनी मिलाकर खिलाएं। यदि आप गुरुवार और शनिवार के दिन नियमित रूप से ये उपाय करते हैं तो कुछ ही समय में आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
  • यदि आपको करियर में सफलता नहीं मिल रही है तो रोजाना बंदरों को गुड़-चना, पक्षियों को दाना और कुत्तों को रोटी खिलाना शुरू करें। साथ ही कौवों को खिचड़ी और रोटी खिलाएं। इससे आपको पुण्य मिलेगा और सफलता की राह में आ रही बाधाएं दूर होने लगेंगी।

यदि आप पशु-पक्षियों की सेवा से जुड़े अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ