---विज्ञापन---

Joshimath Snowfall: जोशीमठ में शुरू हुई बर्फबारी, लैंड स्लाइड से जूझ रहे लोगों की बढ़ेगी आफत?

Joshimath Snowfall: लैंड स्लाइड से जूझ रहे जोशीमठ में शुक्रवार सुबह बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने जोशीमठ समेत चमोली जिले में बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान जताया था। विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। […]

---विज्ञापन---

Joshimath Snowfall: लैंड स्लाइड से जूझ रहे जोशीमठ में शुक्रवार सुबह बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने जोशीमठ समेत चमोली जिले में बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान जताया था। विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

राज्य मौसम विभाग के मुताबिक, 24 से 27 जनवरी तक उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 24 और 25 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएमौसम विभाग का बिगड़ेगा मिजाज, आज दिल्ली समेत यहां बारिश के आसार

---विज्ञापन---

ऐसे बढ़ सकती हैं जोशीमठ के लोगों की मुश्किलें

बर्फबारी और बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। कहा गया है कि बारिश के चलते लैंड स्लाइड हो सकते हैं जिससे रोड ब्लॉक हो सकते है। उधर, शुक्रवार को हुई बर्फबारी (Joshimath Snowfall) के बाद इलाके में ठंड बढ़ गई है।

जोशीमठ में अब तक 258 परिवार अस्थायी रूप से विस्थापित हुए हैं। इन परिवार में कुल लोगों की संख्या करीब 900 है। बता दें कि यहां अब तक करीब 849 मकानों में दरार की खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविग्राम वार्ड में सबसे अधिक 161 मकानों जबकि गांधीनगर में 154 घरों में दरारें आई हैं। यहां के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएदिल्ली में शीतलहर से मिली राहत, IMD ने आज हल्की बारिश का जताया अनुमान

हालातों पर गृह मंत्रालय की भी नजर

केंद्रीय गृह मंत्रालय जोशीमठ में ताजा हाल पर लगातार नजर बनाए हुए है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जानकारी भी ली थी। धामी ने भई जोशीमठ का दौरा किया था। उन्होंने कहा था कि एक के बाद एक भूस्खलन और दरारों से प्रभावित करीब तीन हजार परिवारों के लिए राहत पैकेज जारी कर दिये गये हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िएदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 20, 2023 08:33 AM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola