जम्मू-कश्मीर: 15 अगस्त से पहले दहशतगर्दों की काली कारतूत, बिहार के मजदूर को गोली मारी

Terrorist

Terrorist

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात दहशतगर्दों ने बिहार के एक मजदूर पर पर गोलियां चला दीं। सोदनारा सुंबल क्षेत्र में हुई इस घटना में मजदूर की मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक मजदूर की पहचान बिहार के मधेपुरा के रहने वाले मोहम्मद अमरेज के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गोली लगने के तुरंत बाद अमरेज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

कश्मीर जोन पुलिस ने इस संबंध में ट्वीट किया, “मध्यरात्रि के दौरान, आतंकवादियों ने मजदूर मोहम्मद अमरेज़ पुत्र मोहम्मद जलील निवासी मधेपुरा बेसरह बिहार के बाहर एक को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।”

विज्ञापन

इससे एक दिन पहले गुरुवार को राजौरी में आत्मघाती बम हमले की कोशिश करने वाले दो आतंकवादियों को मार गिराने के दौरान सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे। सूबेदार राजेंद्र प्रसाद, राइफलमैन मनोज कुमार और राइफलमैन लक्ष्मणन डी ने गुरुवार सुबह ऑपरेशन के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

हालांकि, सेना के जवान अपने बेसकैंप पर आत्मघाती बम हमले को नाकाम करने में कामयाब रहे और दोनों आतंकवादियों को मार गिराया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ