ICC Men’s T20I Battings Rankings: टीम इंडिया मौजूदा समय में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। वहीं दूसरी तरफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को टी20 बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। जिसमें भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला। आईसीसी की ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने लंबी छलांग लगाई है। शिवम दुबे को रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ है। शिवम दुबे ने 414 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है। वहीं यशस्वी जायसवाल टॉप-10 में शामिल हो गए हैं।
रैकिंग में इन भारतीय बल्लेबाजों को हुआ फायदा
आईसीसी की ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग में टीम इंडिया के तीन बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर सूर्यकुमार यादव हैं। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। यशस्वी जायसवाल अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं।
1. सूर्यकुमार यादव- 887 रैटिंग (नंबर एक)
2. यशस्वी जायसावल- 739 रैटिंग (6 नंबर)
3. रुतुराज गायकवाड़- 661 रैटिंग (9 नंबर)
ये भी पढ़ें:- सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक कंफर्म! टेनिस स्टार ने इंस्टाग्राम पोस्ट से दिए संकेत
ये भी पढ़े:- T20 World Cup 2024 के शेड्यूल में होगा बदलाव? चेन्नई सुपर किंग्स के CEO ने ICC को क्यों लिखा पत्र
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में चल रहा शिवम दुबे का बल्ला
भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर अपने नाम कर चुकी है। इस सीरीज में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। सीरीज के दोनों मैचों में शिवम दुबे दो अर्धशतक लगा चुके हैं। इसके अलावा शिवम दुबे गेंदबाजी भी अच्छी कर रहे हैं। अब शिवम दुबे अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग 58 पर पहुंच गए हैं। इससे पहले दुबे 472वें नंबर पर मौजूद थे।
संबंधित खबरें
मार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
29 mins ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
35 mins agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
3 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
5 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
5 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
6 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
6 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines