---विज्ञापन---

Himachal Pradesh Election 2022: बीजेपी का चुनाव प्रचार गीत लॉन्च, अमित शाह बोले- कांग्रेस का काम लोगों के बीच झगड़ा करवाना 

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी के मद्देनजर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार गीत ‘हिमाचल की पुकार फिर भाजपा सरकार’ का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस गीता को लॉन्च करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि […]

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी के मद्देनजर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार गीत ‘हिमाचल की पुकार फिर भाजपा सरकार’ का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस गीता को लॉन्च करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का काम लोगों के बीच झगड़ा पैदा करना है। वह सिरमौर में एक जनसभा को संबोधत कर रहे थे।

---विज्ञापन---

 

आगे अपने रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ” बीजेपी हिमाचल प्रदेश एक नया रिवाज स्थापित करने जा रही है जो है ‘एक बार बीजेपी, बार बार बीजेपी’। उन्होंने कहा उत्तराखंड में कांग्रेसी शासन बदलने की बात करते थे। लेकिन वहां दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी।”

---विज्ञापन---

हाती समुदाय का 55 साल का संघर्ष समाप्त हुआ 

आगे शाह ने हिमाचल के हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी दर्जे के लिए हाती समुदाय के 55 साल के संघर्ष को समाप्त किया। वह उनके दर्द को समझते हैं और वह गर्व से कहते हैं कि ‘हिमाचल मेरा है’ क्योंकि उन्हें राज्य के लोगों से लगाव है।” उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

दलितों के अधिकार खत्म नहीं होंगे

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “लोगों के बीच दुश्मनी पैदा किए बिना कांग्रेस शांति से नहीं बैठ सकती। कांग्रेस का काम लोगों के बीच झगड़ा करना और आग लगाना है। लेकिन पीएम मोदी विकास के लिए काम करते हैं। अब अगर हाती समुदाय को आदिवासी का दर्जा दिया गया है, तब वे दलितों और अनुसूचित जातियों के लोगों को भड़काने की साजिश करते हैं कि उनके अधिकार खत्म हो जाएंगे। लेकिन डरने की जरूरत नहीं है, मैंने सभी दलित समाज की रक्षा की है।”

---विज्ञापन---

8 दिसंबर को आएंगे रिजल्ट

इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और राज्य के अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। हिमाचल में 12 नवंबर को  विधानसभा चुनावाें के लिए मतदान होगा और परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की थी। जानकारी के मुताबिक हिमाचल सदन का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को समाप्त होगा। हिमाचल प्रदेश ने 9 नवंबर, 2017 को अपनी विधान सभा का चुनाव करने के लिए मतदान किया था। 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पार्टी को हराकर 44 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 2017 में केवल 21 सीटें हासिल कीं थी।

First published on: Oct 15, 2022 03:55 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola