Shardul Thakur

IND vs ENG: इंग्लैंड में नहीं जमाया रंग, तो इन 4 प्लेयर्स का टेस्ट टीम से कट सकता है हमेशा के लिए पत्ता!

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर भारत के इन चार प्लेयर्स के पास टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित करने का शायद यह आखिरी मौका होगा।

IND vs ENG: शुभमन गिल की कप्तानी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी है। नए कप्तान के सामने इंग्लिश टीम को उन्हीं की सरजमीं पर चारों खाने चित करने का मुश्किल चैलेंज होगा। इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों का टेस्ट करियर भी दांव पर होगा। अगर यह प्लेयर्स इंग्लैंड में धमाल मचाने में सफल रहे, तो इसका नाम उनको मिल सकता है। हालांकि, अगर ये चार खिलाड़ी यहां फेल हुए, तो टेस्ट टीम के दरवाजे उनके लिए हमेशा के लिए बंद हो सकते हैं।

विज्ञापन

इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम शार्दुल ठाकुर का है। शार्दुल लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। शार्दुल की इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में वापसी हुई है। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के चलते अभिमन्यु ईश्वरन भी इस बार टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। हालांकि, अभिमन्यु को इस टूर पर अपनी काबिलियत साबित करके दिखानी होगी। 8 साल बाद टेस्ट टीम में लौटे करुण नायर के पास भी इंटरनेशनल स्टेज पर खुद को साबित करने का शायद आखिरी मौका होगा। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ