Delhi Mayor Election: मेयर का चुनाव आज, सिसोदिया बोले- सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा करेंगे BJP पार्षद
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Delhi Mayor Election: दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर दिल्ली नगर निगम के मेयर पद का चुनाव होगा। एमसीडी में बहुमत हासिल कर चुकी आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (बीेजेपी) में मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए मुकाबला होगा। पिछले दो मौकों पर जिस तरह दोनों दलों के पार्षद भिड़ गए उसके बाद यह नाक की लड़ाई बन चुकी है।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने चुनाव से पहले बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने अपने पार्षदों को आज फिर एमसीडी बैठक में मेयर चुनाव न होने देने के निर्देश दिए हैं। बीजेपी पार्षदों को कहा गया है सदन शुरू होते ही किसी बहाने से हंगामा कर देना। पीठासीन अधिकारी पिछली बार की तरह फिर अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित कर देंगी।
बीजेपी ने अपने पार्षदों को आज फिर MCD बैठक में मेयर चुनाव न होने देने के निर्देश दिए हैं
बीजेपी पार्षदों को कहा गया है सदन शुरू होते ही किसी बहाने से हंगामा कर देना.पीठासीन अधिकारी पिछली बार की तरह फिर अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित कर देंगी
LG फिर से 20 दिन बाद की तारीख़ देंगे
— Manish Sisodia (@msisodia) February 6, 2023
एलजी फिर से 20 दिन बाद की तारीख देंगे। निगम में मेयर पद पर होने जा रहे चुनावों के लिए आज एक बार फिर हंगामे के आसार हैं। पिछले दोनों मौकों पर एलजी द्वारा नामित 10 पार्षदों के वोट डालने को लेकर विवाद हुआ था। एक बार फिर लग रहा है कि इसी मुद्दे को लेकर दोनों दलों में विवाद हो सकता है।
और पढ़िए – मैंने कारगिल पर कब्जा करने की कसम खाई थी लेकिन… कहने वाले मुर्शरफ नहीं रहे, जानें पूरा सफर
रविवार को आप के 135 पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि मनोनीत पार्षदों को वोटिंग से रोका जाए। उन्होंने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243 R और डीएमसी ऐक्ट 1957 की धारा 3 (b) (i) का हवाला देते हुए कहा कि नामित पार्षदों को वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने का अधिकार नहीं है।
आप ने पूर्वी पटेल नगर से पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है तो चांदनी महल से जीते आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष और तीन बार की पार्षद रेखा गुप्ता को मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है।
वहीं, राम नगर के पार्षद कमल बागड़ी का आले इकबाल से डिप्टी मेयर पद के लिए मुकाबला होगा। स्टैडिंग कमिटी के लिए भी दोनों दलों के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा, जिसे एमसीडी का पावर सेंटर भी कहा जाता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: