---विज्ञापन---

CWG 2022: शिवा थापा ने पाकिस्तान के सुलेमान बलूच को चटाई धूल, 5-0 से जीता मुकाबला

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। बॉक्सिंग प्रतियोगिता से एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत के शिवा थापा ने पाकिस्तान के खिलाड़ी को शिकस्त दी है। शिवा ने 63 किग्रा राउंड ऑफ 32 में पाकिस्तान के सुलेमान बलूच को करारी शिकस्त दी। पूर्व एशियन गोल्ड मेडल विनर शिवा ने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। बॉक्सिंग प्रतियोगिता से एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत के शिवा थापा ने पाकिस्तान के खिलाड़ी को शिकस्त दी है। शिवा ने 63 किग्रा राउंड ऑफ 32 में पाकिस्तान के सुलेमान बलूच को करारी शिकस्त दी। पूर्व एशियन गोल्ड मेडल विनर शिवा ने सुलेमान बलूच पर 5-0 से धमाकेदार जीत दर्ज की।

---विज्ञापन---

प्री क्वार्टरफाइनल में एंट्री

इस जीत के साथ ही शिवा प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। पांच बार के एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता थापा तकनीकी रूप से बलूच से कहीं बेहतर रहे और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पर मुक्कों की झड़ी लगा दी। पूर्व विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता ने भी अच्छा बचाव किया और वे रिंग के चारों ओर दौड़ते रहे। एक पॉइंट पर बलूच शिवा थापा को मुक्का मारने के लिए आगे बढ़े, लेकिन थापा सहजता से रास्ते से हट गए। पाकिस्तान का मुक्केबाज कैनवास पर गिर गया।

First published on: Jul 13, 2022 08:41 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola