Civil Aviation: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- 2027 तक 40 करोड़ होगी देश में हवाईयात्रियों की संख्या

j scidhiya (1)

नई दिल्ली: नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार केंद्रीय मंत्री बोले देश का नागर विमानन क्षेत्र में अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह ओर बढ़ेगी।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक अनुमान है कि साल 2027 तक देश में हवाईयात्रियों की संख्या 40 करोड़ तक पहुंच जाएगी। आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साल 2027 तक घरेलू एयरलाइनों के पास 1200 विमान होने का अनुमान है। इसके अलावा देश में 2030 तक 220 हवाई अड्डे होंगे।

विज्ञापन

इतिहास में अहम दिन

सिंधिया अकासा एयर की सेवाएं शुरू होने के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत में नागर विमानन क्षेत्र के इतिहास में यह एक बेहद अहम दिन है। विमानन कंपनी की पहली उड़ान मुंबई से अहमदाबाद के बीच रवाना हुई जिसे सिंधिया ने हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन

एयरलाइन चलाना कठिन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि  बीते आठ साल में यह पहला मौका है जब भारत में कोई एयरलाइन शुरू हुई है। बीते लगभग दो दशकों में हम सभी ने सिर्फ यही सुना कि एयरलाइन कंपनी चलाना कितना कठिन है।  आंतरिक रूप से भी उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान सात एयरलाइंस बंद भी हो गईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ