---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2025: होली पर ‘राजा’ की चाल करेगी कमाल, 5 राशि वालों को कर देगी मालामाल!

Grah Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्य होली के दिन अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। वे बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही कई लोगों के किस्मत का सितारा चमक जाएगा।

---विज्ञापन---

Grah Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य हर एक महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर का असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ता है। कुछ के लिए यह बेहद शुभ तो कुछ के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहता है।

सूर्य देव आगामी 14 मार्च की शाम 6 बजकर 32 मिनट से कुंभ राशि से बृहस्पति देव की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। इस दिन होली का रंग भी खेला जाएगा। इस कारण होली के दिन से ही करीब 5 राशि वालों की किस्मत खुल जाएगी। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको सूर्य के गोचर का लाभ मिलेगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

इस राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर 11वें भाव पर असर डालेगा। इससे वृषभ राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। इसके साथ ही इनकम के भी नए स्रोत बनेंगे। बिजनेस करने वालों नए क्लाइंट्स या पार्टनरशिप से फायदा मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वालों या हायर पोजीशन पर बैठे लोगों को प्रमोशन या कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके नए कनेक्शन भी बनेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि वालों के नवम भाव पर सूर्य के गोचर का प्रभाव पड़ेगा। इससे भाग्य का साथ इनको मिलेगा। करियर में नई संभावनाएं खुलेंगी। वरिष्ठों का भी सहयोग आपको मिलेगा। आध्यात्मिक रुझान भी बढ़ेगा। इसके साथ ही विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के पंचम भाव में इस गोचर का प्रभाव पड़ेगा। इससे बुद्धि और रचनात्मकता बढ़ेगी। इसके चलते स्टूडेंट्स और क्रिएटिव फील्ड के लोगों को लाभ होगा। लव लाइफ में सुधार होगा। संतान पक्ष से भी सुख मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से यह गोचर काफी लाभदायक रहने वाला है।

धनु राशि

सूर्य धनु राशि वालों के चौथे भाव पर प्रभाव डालेंगे। इससे घर, वाहन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य में भी आपको सुधार देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। सरकारी कार्यों में भी आपको सफलता मिलने के पूरे चांस हैं। सरकारी नौकरी करते हैं तो प्रमोशन के योग हैं।

---विज्ञापन---

मीन राशि

सूर्य मीन राशि के प्रथम यानि लग्न भाव में अपना प्रभाव डालेंगे। इस कारण मीन राशि वालों का सेल्फ कॉन्फिडेंस इस दौरान हाई पर रहेगा। इससे वे करियर में काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। सेहत में मीन राशि वालों को सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा और सम्मान का लाभ मिलेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता भी मजबूत होगी। लोग आपकी बात मानेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: शनि के नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, इन 4 राशियों के लिए भारी संकट!

 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 02, 2025 10:49 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola