---विज्ञापन---

देश angle-right

55KM स्पीड वाले तूफान का अलर्ट! 18 राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है, इसलिए आज मौसम करवट बदल सकता है। कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने करीब 18 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। तूफानी हवाओं के साथ बिजली कड़क सकती है। हीट वेव कंडीशन बनने का भी अलर्ट है।

---विज्ञापन---

Today Weather Update: एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है, जिसके असर से आज देशभर के कई राज्यों में मौसम करवट बदलेगा। समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक गर्त के रूप में सक्रिय है, जिसके असर से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने 5 मार्च तक के लिए जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भी मौसम बदल सकता है। गोवा-कोंकण और कर्नाटक के तटीय इलाकों में 5 मार्च हीट वेव जैसी कंडीशन देखने को मिल सकती सकती है। कई राज्यों में लू चलने से तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। वहीं दिल्ली-NCR की बात करें तो 2 दिन से मौसम सुहाना है। सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन में गर्मी, लेकिन आज से आसमान में बादल छा सकते हैं। अगले 2 दिन हल्की बारिश हो सकती है। आइए अगले 2 दिन के लिए IMD का वेदर अपडेट जानते हैं…

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में मौसम के ताजा हाल

दिल्ली-NCR में 2 दिन पहले बारिश हुई थी, उसके बाद सुबह-शाम हल्की ठंडक के साथ मौसम सुहाना रहा, लेकिन दिन में अच्छी धूप खिलने से तापमान बढ़ रहा है और गर्मी दस्तक देने लगी है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 4 और 5 मार्च को तेज हवाएं चल सकती हैं। आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। 6 मार्च से तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा। इसके बाद अगले 10 दिन बारिश होने की संभावना नहीं है।

दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहने के आसार हैं। वहीं आज 3 मार्च को अधिकतम तापमान 26.34 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 13.05 °C और 29.56 °C रहने के आसार हैं। हवा में 16% नमी है और हवा की स्पीड 16 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 6:44 बजे उदित हुआ और शाम 6:22 बजे अस्त होगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल, होगी बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बिजली गिरने की संभावना है। उत्तराखंड और पंजाब में ओलावृष्टि के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोत्तर असम और निचले क्षोभमंडल स्तर पर आसपास के क्षेत्र में स्थित है।

इसके प्रभाव अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में तेज हवाएं (गति 30-55 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने और तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और निकटवर्ती कोमोरिन-मालदीव क्षेत्र पर ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जिससे पूर्वी हवाओं के साथ लक्षद्वीप क्षेत्र में एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

---विज्ञापन---

इसके असर से तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मालदीव में 35 से 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसलिए मछुआरों को सलाह हैकि वे लक्षद्वीप क्षेत्र, निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिणपूर्व अरब सागर से दूर ही रहें।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Mar 03, 2025 06:55 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola