---विज्ञापन---

China Taiwan Crisis: ताइवान के आसपास चीन का सैन्य अभ्यास, नागरिक विमानों की आवाजाही हुई बंद 

ताइपे: ताइवान के आसपास चीन का सैन्य अभ्यास शुरू हो गया है। गुरुवार को ताइवान के पूर्वी हिस्से में पहले से निर्धारित क्षेत्रों में लंबी दूरी की रॉकेट आर्टिलरी और पारंपरिक मिसाइलों के जरिए लाइव फायर ड्रिल की गई। वहीं, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम में चीनी सेना ने कई बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की हैं। ताइवानी सेना […]

---विज्ञापन---

ताइपे: ताइवान के आसपास चीन का सैन्य अभ्यास शुरू हो गया है। गुरुवार को ताइवान के पूर्वी हिस्से में पहले से निर्धारित क्षेत्रों में लंबी दूरी की रॉकेट आर्टिलरी और पारंपरिक मिसाइलों के जरिए लाइव फायर ड्रिल की गई।
वहीं, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम में चीनी सेना ने कई बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की हैं। ताइवानी सेना हालात पर नजर बनाए हुए है और उसने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया गया है।

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – सावधान रहें…Al Qaeda चीफ के मारे जाने के बाद अमेरिका ने दुनियाभर को किया अलर्ट

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

रॉयटर्स खबरों के अनुसार दोपहर 12 बजे यह अभ्यास शुरू हुआ। इसके कई वीडियो क्लिप्स चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन मिसाइलों को ताइवान से केवल 125 किलोमीटर दूर पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के पिंगटन से लॉन्च किया गया था। चीनी मीडिया ने दावा किया है कि चीन की मुख्य भूमि से दागी गई मिसाइलों ने ताइवान द्वीप के ऊपर आसमान में उड़ान भरी है। इस दौरान चीनी सेना ने DF-21, DF-26 और हाइपरसोनिक DF-17 सहित कई मिसाइलों और रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम को फायर किया।

चीन बौखलाया हुआ

---विज्ञापन---

बता दें कि अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद चीन बौखलाया हुआ है। चीनी सेनाओं ने ताइवान को घेर लिया है। समुद्र में बलिस्टिक मिसाइलों के जरिए लाइव फायर किया जा रहा है। यहां नागरिक विमानों की आवाजाही रुकी हुई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सेना की जो ड्रिल हो रही है, वह ताइवान की खाड़ी में अब तक का सबसे बड़ा अभ्यास है। यह अभ्यास इसलिए किया जा रहा है ताकि भविष्य में ताइवान को मिलाया जा सके।

 

---विज्ञापन---

और पढ़िएताइवान मुद्दे पर चीन को मिला रूस का साथ, कहा- ड्रैगन को उकसा रहा है अमेरिका

 

---विज्ञापन---

ताइवान भी तैयार
वहीं, ताइवान ने किसी भी तरह हमले से निपटने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। ताइवान की सेना भी चीन की हरकतों पर पूरी नजर रख रही है। चीन के सरकारी मीडिया की ओर से बताया गया है कि गुरुवार को शुरू हुआ अभ्यास रविवार तक जारी रहेगा। इस सैन्य अभ्यास में चीन की नेवी और एयरफोर्स हिस्सा ले रही है। इस दौरान पनडुब्बियों से लाइव फायरिंग की जा रही है। इसके अलावा एयरस्पेस में भी मिसाइलें दागी जा रही हैं।

 

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 04, 2022 08:14 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola