न्यूयार्क: अमेरिकी विदेश विभाग ने अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी की मौत के बाद दुनिया भर में अलर्ट जारी किया है। बीते दिन राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की कि मोस्ट वांटेड आतंकवादी अयमान अल-जवाहिरी काबुल में एक ड्रोन हमले में मार गिराया गया है। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, ‘न्याय किया गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, ‘अल-जवाहिरी की मृत्यु के बाद, अल-कायदा के समर्थक, या इसके संबद्ध आतंकवादी संगठन, यू.एस की जगहों, कर्मियों या नागरिकों पर हमला करने की कोशिश कर सकते हैं। जैसा कि आतंकवादी हमले अक्सर बिना किसी चेतावनी के होते हैं, अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए।’

जवाहिरी दुनिया के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक था और 11 सितंबर, 2001 के हमलों का मास्टरमाइंड था। वह शनिवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अमेरिका द्वारा किए गए ड्रोन हमले में मारा गया। जवाहिरी मिस्र का एक सर्जन था, जो 9/11 की योजना में काफी हद तक शामिल था और उसने ओसामा बिन लादेन के निजी चिकित्सक के रूप में भी काम किया।

विज्ञापन

हमले कैसे भी हो सकते हैं
दुनियाभर में जारी अलर्ट में अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों और विदेशों में हितों के खिलाफ आतंकवादी हमलों और अन्य हिंसक कार्यों के निरंतर खतरे पर चिंता व्यक्त की। विभाग ने कहा कि हमले आत्मघाती ऑपरेशन, हत्या, अपहरण और बम विस्फोट सहित कई तरह की रणनीति के तहत हो सकते हैं।

विज्ञापन

मंत्रालय ने कहा, ‘विदेशों में अमेरिकी नागरिकों से स्थानीय समाचारों की निगरानी करने और निकटतम अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास के साथ संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया जाता है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ