नई दिल्ली:  चीनी राजदूत सुन वेइदॉन्ग ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हजारों भारतीय छात्र जो कोविड​​​​-19 के चलते चीन से वापस भारत आए थे, उन्हें अब जल्द ही अपनी पढाई पूरी करने के लिए वापस चीन जाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

पहला बैच जल्द जाएगा

विज्ञापन

आगे वह बोले की ऐसे कई युवाओं का पहला बैच जल्द ही चीन के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सरकारें यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं कि छात्र अपनी शिक्षा पूरी कर सकें। भारत में चीनी राजदूत वेइदॉन्ग ने एएनआई से बात करते हुए कहा “चीन भारतीय छात्रों का स्वागत करता है। निकट भविष्य में चीन में पढ़ाई फिर से शुरू करने के लिए दोनों देशों के संबंधित विभाग एक साथ काम कर रहे हैं।”

वीजा प्रतिबंध लगा था

विज्ञापन

बता दें कि हजारों भारतीय मेडिकल छात्र, COVID-19 वीजा प्रतिबंधों के कारण घर वापस आ गए। जो अब चीन लौटने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले चीन ने जुलाई में कहा था कि देश ने भारतीय छात्रों की वापसी की सुविधा में प्रगति की है और यह देखने के लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर काम कर रहा है। चीन में अध्ययन के लिए वापस आ सके।

दोनों देशों की पहल

विज्ञापन

इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा था कि चीन और भारत संपर्क में हैं और इस पर प्रगति की है। दोनों देशों के जिम्मेदार विभाग निकट संपर्क में रहेंगे और भारतीय छात्रों के पहले बैच की जल्द वापसी के लिए काम करेंगे। इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ अपनी बैठक में भारतीय छात्रों की चीन वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि वे जल्द से जल्द कक्षाओं में भाग ले सकें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ