जामनगर,  गुजरात के जामनगर में स्थित होटल एलेंटो गुरुवार रात भयंकर आग लग गई। आग लगने के वायरल वीडियो में होटल से आग में भयावक लपटें उठती दिख रहीं हैं। हालांकि अभी इस बारे में पुलिस व होटल प्रशासन न कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जिससे आग लगने से हुए जानमाल के नुकसान का पता नहीं चला है। वीडियो में होटल के बाहर खड़े कई वाहन धूं-धूं कर जल गए हैं। लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। अभी पता नहीं चला है कि होटल में कितने लोग हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के चलते होटल में आग लगने का कारण बताया गया है। आग ने चंद मिनटों में ही पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया है। आग लगने से होटल में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर बड़ी संख्या में फायर टेंडर पहुंचे। हैं। खबर लिखे जानें तक आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। यह होटल एलेंटो जाम नगर के मोतिखावड़ी इलाके में है। घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में दमकल विभाग, पुलिस, एंबुलेंस व बचाव दल के लोग एकत्रित हैं। लोगों को बैरिकेड लगाकर आग से दूर रखा जा हा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ