---विज्ञापन---

Indian Army: अगले साल सेना दिवस परेड दक्षिणी कमान क्षेत्र में होगी

Indian Army: भारतीय सेना ने हर साल 15 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड को राष्ट्रीय राजधानी के बाहर स्थानांतरित करने का फैसला किया है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक अगले साल 2023 में 15 जनवरी को सेना दिवस परेड दक्षिणी कमान क्षेत्र में होगी। बता दें कि इस दिन अंग्रेजों […]

---विज्ञापन---

Indian Army: भारतीय सेना ने हर साल 15 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड को राष्ट्रीय राजधानी के बाहर स्थानांतरित करने का फैसला किया है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक अगले साल 2023 में 15 जनवरी को सेना दिवस परेड दक्षिणी कमान क्षेत्र में होगी। बता दें कि इस दिन अंग्रेजों से भारत में सत्ता का हस्तांतरण हुआ था। इस दिन सैन्य परेड होती है और उन सभी नई टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन होता है, जिसे भारतीय सेना ने या तो हासिल कर लिया है या सेवा में शामिल किया होता है।

अभी पढ़ें Jammu And Kashmir: महाराजा हरि सिंह की जयंती पर जम्मू-कश्मीर में होगी सरकारी छुट्टी, अधिसूचना जारी

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

अभी पढ़ें राहुल गांधी फिर बनेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 7 राज्यों के नेताओं ने प्रस्ताव पारित किया

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि 1 अप्रैल वर्ष 1895 को भारतीय सेना की आधिकारिक रूप से स्थापना हुई थी। 15 जनवरी 1949 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद सेना को अपना पहला प्रमुख मिला था। इसी दिन भारतीय सेना को देश को आधिकारिक रूप से सौंपा गया था। इस दिन जनरल सर फ्रांसिस बुचर ने लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा को भारतीय सेना की कमान सौंपी। साल 1947 में पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में लेफ्टिनेंट जनरल करियप्पा ने भारतीय सेना का नेतृत्व किया।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 19, 2022 06:27 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola