---विज्ञापन---

Air Fare Cap: 31 अगस्त से सस्ती होगी हवाई यात्रा, एयर फेयर कैप हटाने का निर्णय

नई दिल्ली:  घरेलू हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उनकी हवाई यात्रा की टिकट सस्ती हो सकती है। नागर विमानन मंत्रालय ने 31 अगस्त 2022 से विमान किराया (Air Fare Caps) सीमा वापस लेने का निर्णय लिया है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार शाम खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली:  घरेलू हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उनकी हवाई यात्रा की टिकट सस्ती हो सकती है। नागर विमानन मंत्रालय ने 31 अगस्त 2022 से विमान किराया (Air Fare Caps) सीमा वापस लेने का निर्णय लिया है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार शाम खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोनोवायरस महामारी के दौरान साल 2020 में घरेलू एयरलाइनों पर किराए कैप लगाई थी।

---विज्ञापन---

ईंधन की कीमत घटी

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दैनिक मांग और एयर टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करने के बाद विमान किराया कैप हटाने का निर्णय लिया गया है। एटीएफ की कीमतें जो फरवरी 2022 से रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं पिछले कुछ हफ्तों से नीचे आ रही हैं।

---विज्ञापन---

यात्रियों की मांग

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को टिकट की कीमतों पर प्रतिबंध हटाते हुए कहा कि विमान किराया कैप 31 अगस्त से हटा दिया जाएगा। मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि अनुसूचित घरेलू परिचालन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद और हवाई यात्रा के लिए यात्रियों की मांग को देखते हुए 31 अगस्त, 2022 से हवाई किराए कैप को हटाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

ऐसे समझें क्या है यह AIR Fare cap

केंद्र सरकार ने घरेलू उड़ानों के टिकटों पर मैक्सिमम किराए पर लिमिट तय कर रखी है। हर 15 दिनों पर यह फेयरकैप रिवाइज होती है। अब 31 अगस्त के बाद एयरलाइंस को टिकटों की और मैक्सिमम और एयरलाइन कंपनियां मिनिमम किराए को तय करने की स्वतंत्रता होगी। 15 दिन के कैप में जैसे अगर किसी एयरलाइन का आज कहीं जाने का किराया 5 हजार है तो यह 15 दिन इतना ही रहेगा। आज से 15वें दिन ही उक्त एयरलाइन का किराया  कम होगा। प्राइस कैप के कारण एयरलाइन को 15 दिनों का इंतजार करना पड़ता था।

---विज्ञापन---

 

 

First published on: Aug 10, 2022 07:01 PM
End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola