हौसले की मिसाल... एसिड अटैक के बावजूद 12वीं बोर्ड में हासिल किए 95.6% मार्क्स, अब बनना चाहती हैं IAS

CBSE Class 12 Results 2025: एसिड अटैक में आंखों की रोशनी गंवाने वाली हरियाणा की काफी ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में 95.6% अंक हासिल कर मिसाल कायम की है।

acid attack survivor kafi

CBSE Class 12 Results 2025: चंडीगढ़ की रहने वाली 17 वर्षीय ‘काफी’ ने अपने हौसले और मेहनत से हर किसी को प्रेरित किया है। काफी ने CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। खास बात यह है कि काफी जब तीन साल की थीं, तब एक पारिवारिक विवाद में पड़ोसी ने उन पर तेजाब फेंक दिया था, जिससे उनकी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई।

विज्ञापन

ब्रेल लिपि और ऑडियोबुक्स की मदद से की पढ़ाई

लंबे इलाज के बाद काफी ने चंडीगढ़ के “इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड” में एडमिशन लिया। हरियाणा के हिसार की रहने वाली काफी ने ब्रेल लिपि और ऑडियोबुक्स की मदद से पढ़ाई की। उन्होंने ह्यूमैनिटीज विषय चुना और रोजाना 2 से 3 घंटे की पढ़ाई से शानदार परिणाम हासिल किया।

विज्ञापन

UPSC क्रैक कर IAS बनने का है सपना

अब काफी का सपना है UPSC की तैयारी करके IAS अफसर बनना। उनके पिता पवन हरियाणा सचिवालय में चपरासी हैं और मां सुमन गृहिणी हैं। दोनों ही माता-पिता ने केवल 5वीं तक पढ़ाई की है, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को हर संभव मदद और प्रेरणा दी ताकि वह आगे बढ़ सके। इलाज पूरा होने के बाद ही काफी ने सीधे कक्षा 2 से 6 तक की पढ़ाई शुरू की थी। काफी ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया था और 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

इस साल फिर लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

इस साल CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 93% से अधिक छात्र पास हुए, जबकि 12वीं में 88.39% छात्र सफल रहे। हमेशा की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

इन छात्रों को मिलेगा मेरिट सर्टिफिकेट

CBSE परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि 0.1 प्रतिशत टॉप छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ये सर्टिफिकेट DigiLocker पर उपलब्ध होंगे। वहीं, कोविड-19 के कारण वर्ष 2020 और 2021 में बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की थी। बाद में 2022 से यह परंपरा स्थायी रूप से बंद कर दी गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ