Delhi Metro Extension Update: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के एक बड़े कारनामे की खबर सामने आई है. गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 के ऊपर 58.216 मीटर लंबा स्टील मेट्रो स्पैन बनाकर सभी को हैरान कर दिया है. सबसे खास बात यह रही कि इस पूरे निर्माण कार्य के दौरान एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को बिल्कुल नहीं रोका गया. सड़क पर लगातार ट्रैफिक चलता रहा और DMRC के इंजीनियरों ने बिना किसी रुकावट के इस कठिन काम को पूरा कर दिया.
यह विशाल स्टील स्पैन नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के आगे तैयार की जा रही रिवर्सल फैसिलिटी का एक अहम हिस्सा है. इसके बन जाने से ब्लू लाइन पर चलने वाली मेट्रो ट्रेनों को अपनी यात्रा पूरी करने के बाद दिशा बदलने में काफी आसानी होगी. इस पूरी योजना के तहत कुल दो बड़े स्टील स्पैन का निर्माण किया जाना है. पहला स्पैन पूरी तरह से स्थापित हो चुका है, जबकि 73 मीटर लंबे दूसरे स्पैन का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद जताई गई है.
यह भी पढ़ें: Delhi Dehradun Expressway: उद्घाटन के तीन महीने बाद ही उखड़ी सड़क, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर संसद में हुआ हंगामा
दो दिन तक लगातार चला काम
DMRC के इंजीनियरों के मुताबिक इस जटिल निर्माण की तैयारी कई महीनों से की जा रही थी. 20 जुलाई की दोपहर से शुरू होकर 22 जुलाई की सुबह तक करीब 48 घंटे बिना रुके लगातार काम चलाया गया. इस दौरान अत्याधुनिक मशीनों और क्रेन की मदद से भारी-भरकम स्टील स्पैन को उसकी तय जगह पर पहुंचाया गया. ज़मीन से करीब 14 मीटर की ऊंचाई पर इसे बेहद सावधानीपूर्वक और सटीकता के साथ स्थापित किया गया.
तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण काम
यह निर्माण कार्य तकनीकी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि मेट्रो स्पैन को व्यस्त एक्सप्रेसवे के ऊपर से और हाईटेंशन बिजली की तारों के ठीक नीचे से निकालना था. DMRC का दावा है कि भारत में पहली बार किसी चालू एक्सप्रेसवे के ऊपर बिना ट्रैफिक रोके इस प्रकार के मेट्रो वायडक्ट का निर्माण किया गया है. हालांकि निर्माण कार्य के दौरान कुछ जगहों पर खुदाई होने के कारण वाहनों की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई, जिससे लोगों को हल्के जाम का सामना करना पड़ा.
संबंधित खबरें
आपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
12 days agoViral Video: पालतू कुत्ते को लेकर सोसाइटी की लिफ्ट में 2 महिलाओं के बीच मारपीट
50 days agoकल का मौसम: 19 राज्यों पर 14 घंटे भारी! IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट
65 days agoएनकाउंटर करने में बिज़ी थी गाज़ियाबाद पुलिस, 400 मीटर की दूरी पर चोरों ने लूटी दुकान
86 days agoदिल्ली समेत 16 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें IMD अपडेट
86 days ago2027 की महाभारत: क्या चुनावी राजनीति का पुराना फॉर्मूला बदलेगा Gen Z फैक्टर?
87 days agoदिल्ली-NCR में भारी बारिश से बुरा हाल, सड़कें बनीं 'स्विमिंग पूल'; कहां-कहां जाम
88 days agoउत्तराखंड से क्यों लौटाया गया कांवड़ यात्रा का चर्चित Kasana DJ? कौन है मालिक
91 days agoकांवड़ यात्रा के कारण गाजियाबाद में सभी स्कूल बंद, जानिए कब तक के लिए जारी हुआ आदेश
92 days agoकल का मौसम: कितने राज्यों में बरसेंगे बादल? IMD ने जारी किया तूफानी बारिश का अलर्ट
101 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines