हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PUBG Mobile World Cup से बाहर हुई भारतीय टीम, फिर भी जीते लाखों रूपये, जानकर उड़ जाएंगे होश!

PUBG Mobile World Cup 2025 में भारतीय टीम ने भी हिस्सा लिया था। हालांकि, वो जल्दी बाहर हो गए। इसके बावजूद उन्होंने लाखों रूपये इनाम के तौर अपने नाम किए और पूरी दुनिया में नाम शुमार किया।

विज्ञापन
भारतीय टीम ने जीते लाखों रूपये

Team AxTMG Gets Lakhs Price: PUBG Mobile World Cup 2025 का समापन देखने को मिल गया है। इस प्रतियोगिता को Yangon Galacticos ने अपने नाम किया और उन्हें 4 करोड़ 80 लाख की भारी इनामी राशि मिली। प्रतियोगिता में एक भारतीय टीम ने भी हिस्सा लिया था, जिसका नाम Team AxTMG है। वो लीग स्टेज से ही बाहर हो गए थे लेकिन फिर भी टीम ने लाखों रूपये अपने नाम कर लिये। साथ ही ईस्पोर्ट्स सीन में स्क्वाड ने खूब वाहवाही लूटी।

PUBG Mobile World Cup में भारतीय टीम का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

Team AxTMG ने BMIPS 2025 टूर्नामेंट में जीत अपने नाम की और 12 लाख 50 हजार रूपये जीते। इस जीत के साथ उन्हें PUBG Mobile World Cup में जगह मिली। 24 टीमों ने हिस्सा लिया, जहां टॉप 8 टीमों को आगे जगह मिलती। वो मैचों के समापन के बाद 14वें पायदान पर थे और टूर्नामेंट से बाहर हो गए। Team AxTMG ने भारत का अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर नेतृत्व किया, यही बड़ी बात थी। खैर, टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद इस टीम को नुकसान नहीं हुआ है। उन्हें इनाम के रूप में 38,500 डॉलर्स मिले, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से 33 लाख रूपये होते हैं।

क्या रहा PUBG Mobile World Cup का अंतिम पॉइंट्स टेबल?

PUBG Mobile World Cup 2025 में कई बड़ी टीमों ने हिस्सा लिया था। पूरी दुनिया के स्क्वाड थे और इसी बीच प्रतियोगिता जीतना मुश्किल था। इसी बीच दुनिया की टॉप 10 टीमों में नाम शुमार कराना ही अपने आप में उपलब्धि है। नीचे ग्रैंड फाइनल के बाद अंकतालिका के अनुसार टॉप 10 टीमों की लिस्ट है:

विज्ञापन
स्थानइनाम (डॉलर्स)इनाम (रूपये)प्रतियोगी
विजेता $547,000₹4,80,48,459Yangon Galacticos
उपविजेता $323,500₹2,84,15,107Weibo Gaming
तीसरा स्थान $222,000₹1,94,99,703Alpha Gaming
चौथा स्थान $195,000₹1,71,28,117DRX
पांचवां स्थान $153,000₹1,34,38,984Regnum Carya Esports
छठा स्थान $140,000₹1,22,97,540Nongshim RedForce
सातवां स्थान $157,000₹1,37,90,8134thrives Esports
आठवां स्थान $150,000₹1,31,75,936Alter Ego Ares
नवां स्थान $127,500₹1,11,98,778Horaa Esports
दसवां स्थान $97,000₹85,19,855Team Falcons

ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX x Naruto कोलैबरेशन के सभी इवेंट की लिस्ट, जानिए कब से कब तक है खास इनाम पाने का मौका

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola