BGMI vs Tiger Shroff Collaboration: BGMI में अब जल्द ही टाइगर श्रॉफ की एंट्री होने वाली है. बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया ने श्रॉफ के साथ कोलैबरेशन करने का फैसला किया है. इस गेम को 24 करोड़ फैंस खेलते हैं और अब सभी का मजा दोगुना होने वाला है. बता दें कि बॉलीवुड स्टार टाइगर से जुड़े आयटम्स गेम में आएंगे. खिलाड़ी इवेंट्स में हिस्सा लेकर ये अनोखी चीजें पा सकते हैं. बता दें कि आज से ही कोलैबरेशन शुरू हो गया है. टाइगर श्रॉफ ने भी BGMI के साथ कोलैबरेशन पर बयान दिया है.
BGMI में होगी टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार एंट्री
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया और टाइगर श्रॉफ के बीच कोलैबरेशन का ऐलान हो गया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट डालकर ऐलान कर दिया है. अब टाइगर से जुड़े अलग-अलग आयटम्स गेम में आएंगे. नीचे इनामों की जानकारी है:
- टाइगर सेट (स्लीक आर्मी स्टाइल सूट)
- खास टाइगर श्रॉफ वॉइस पैक
- साइबरफैंग सूट (फ्यूचरिस्टिक वाइट टाइगर पोशाक)
- जंगल कोर बैकपैक स्किन (गोल्डन, सफेद और ग्रे थीम के साथ)
- स्काई स्ट्राइकर पैराशूट स्किन (टाइगर थीम)
- क्रोम क्लॉ P90 स्किन
- क्लॉ बर्स्ट ग्रेनेड स्किन
समय के साथ अलग-अलग आयटम इनाम के रूप में आते रहेंगे।
ये भी पढ़ें:- 1 या 2 नहीं… Free Fire MAX में 9-9 धमाकेदार इवेंट की एंट्री, दिवाली सीजन में फ्री में मिलेंगे अनोखे इनाम
BGMI के साथ कोलैबरेशन पर क्या बोले टाइगर?
बॉलीवुड के सितारे टाइगर श्रॉफ ने BGMI के साथ अपनी पार्टनरशिप पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने भारत के सबसे लोकप्रिय गेम के साथ जुड़ने पर उत्साह दिखाया है. उन्होंने कहा, ‘मैं BGMI के साथ कोलैबरेशन और फैंस के साथ अनोखे तरीके से जुड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. गेमिंग में एक्शन, जोश और ऊर्जा होती है. इसी तरह से मैं अपनी फिल्म और परफॉर्मेंस पर भी ध्यान देता हूं. अब BGMI के खिलाड़ी भी बैटलग्राउंड पर वैसा अनुभव ले पाएंगे. मैं उन्हें अपने इन-गेम अंदाज के साथ एक्शन में देखने का इंतजार नहीं कर सकता.’
बता दें कि इसके पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े बॉलीवुड स्टार्स ने भी BGMI के साथ कोलैबरेशन किया है. अब टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो रही है और उनसे जुड़े इवेंट जरूर फैंस का मजा दोगुना कर देंगे.
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX में ‘मालामाल’ होने का सुनहरा मौका, इवेंट में हिस्सा लेकर कमा सकते हैं हजारों डायमंड
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
163 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
353 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
357 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
360 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
364 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
366 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
367 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
370 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
372 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
377 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines