News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Free Fire MAX Diwali Special Events: फ्री फायर मैक्स में लगातार इवेंट आते रहते हैं. दिवाली सीजन शुरू हो गया है और अब महीने भर गेम में अलग-अलग तरह के इवेंट आने वाले हैं. Garena ने एक कैलेंडर जारी किया है, जिसमें पता चल रहा है कि मुफ्त में पूरे महीने अलग-अलग तरह के इनाम मिलेंगे. कुछ इवेंट शुरू भी हो गए हैं और कुछ की एंट्री होने वाली है. बड़ी बात ये है कि इस बार गेम के अंदर 1 या 2 नहीं, बल्कि 9 अलग-अलग इवेंट जारी होंगे, जिसमें आप मुफ्त में बेहतरीन आयटम्स क्लेम कर सकते हैं.
Garena ने Free Fire India के ऑफिशियल पेज पर पोस्ट डालकर इवेंट्स का कैलेंडर जारी कर दिया है. नीचे सभी इवेंट की लिस्ट है:
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX फैंस की लगी लॉटरी! आज के रिडीम कोड से मुफ्त में पाएं शानदार इनाम
Garena द्वारा जारी किए गए इस कैलेंडर में इनाम पाने का तरीका अलग-अलग रहने वाला है. कुछ में आपको सिर्फ लॉगिन करके इनाम क्लेम करने होंगे, वहीं कुछ में टास्क करने होंगे. हर दिन मिशन आते रहेंगे और ये आपको मुफ्त में इनाम क्लेम करने का मौका देंगे. Garena ने अपने पोस्टर से हिंट दिए हैं कि मुफ्त में मैजिक क्यूब, गन स्किन, यूनिवर्सल रिंग वाउचर, बंडल्स, वॉइसलाइंस और ग्रेनेड स्किन जैसे इनाम मिलेंगे. इसके अलावा कुछ आयटम्स Free Fire MAX में सरप्राइज के रूप में आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX में ये गलतियां पड़ेंगी भारी! हमेशा के लिए बैन हो सकता है अकाउंट, जानिए सभी नियम-कानून
न्यूज 24 पर पढ़ें Free Fire, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।