BGMI Design Contest Starts: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया फैंस के लिए एक धमाकेदार इवेंट आया है. अमूमन खिलाड़ियों के पास अलग-अलग आयटम्स पाने का मौका होता है. अब एक कॉन्टेस्ट रिलीज हुआ है और इसमें हिस्सा लेकर खिलाड़ियों के पास 15 लाख रूपये की इनामी राशि कमाने के चांस है. आपको अपनी रचनात्मकता दिखानी है और अलग-अलग चीजें डिजाइन करनी है. BGMI ने अपनी वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी दी है. अगर किस्मत अच्छी रही, तो आपको लाखों का इनाम मिलेगा.
BGMI में आया डिजाइन कॉन्टेस्ट
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया ने अपने सोशल मीडिया और वेबसाइट पर ऐलान कर दिया है कि Design Contest के सबमिशन शुरू हो गए हैं. इसकी कुल इनामी राशि 15 लाख रूपये है. 20 सितंबर से लेकर 12 अक्टूबर 2025 तक खिलाड़ी डिजाइन सबमिट कर सकते हैं. आपको प्रतियोगिता में कैरेक्टर सेट, बैकपैक और हेलमेट डिजाइन करना है. Krafton द्वारा सभी डिजाइन को देखा जाएगा. ध्यान रखने वाली बात ये है कि थंडर थीम पर ये सभी आयटम्स तैयार करने हैं.
BGMI डिजाइन कॉन्टेस्ट में कैसे लेंगे हिस्सा?
BGMI ने अपनी वेबसाइट पर कॉन्टेस्ट से जुड़ा पोस्ट डाला है. इसमें आपको सैंपल फॉर्मेट दिखेगा. आपको उसपर क्लिक करके देखना है कि किस तरह से चीजों को डिजाइन करना है. इसके बाद सैंपल फॉर्मेट पर क्लिक करना है और इसमें थंडर थीम पर आधारित आयटम्स तैयार करने हैं. वेबसाइट पर आपको सबमिशन फॉर्म का लिंक भी मिलेगा, जहां PDF फॉर्मेट में डिजाइन डालना है. इसमें नाम, BGMI ID समेत अलग-अलग जानकारी डालनी है और सबमिट करना है. इसी के साथ आप 15 लाख की प्रतियोगिता में हिस्सा ले लेंगे. अगर किस्मत रही, तो ये इनाम आपको मिल जाएगा.
डिजाइन कॉन्टेस्ट से जुड़े इनाम
- AI से बनाए आयटम्स नहीं चुने जाएंगे.
- अन्य ब्रांड से जुड़े डिजाइन नहीं बनाने हैं.
- किसी भी धर्म या भगवानों से जुड़ा डिजाइन नहीं होना चाहिए.
- हाई हील वाले जूते नहीं बनाने हैं.
- सैंपल डिजाइन की तरह ही कैरेक्टर मॉडल होना चाहिए.
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX में डबल धमाका, ऐसे मिलेगा बोनस, मौका छोड़ने पर होगा पछतावा!
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
164 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
353 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
358 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
361 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
364 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
367 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
367 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
371 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
373 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
378 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines