Free Fire MAX में डबल धमाका, ऐसे मिलेगा बोनस, मौका छोड़ने पर होगा पछतावा!

New Top-Up Event: Free Fire MAX में नया टॉप-अप इवेंट आया है. इसी के साथ गेम में सुनहरा मौका आ चुका है. आप बोनस के रूप में अलग-अलग तरह के इनाम क्लेम कर सकते हैं. डायमंड्स की खरीदी पर आपको सिर्फ करेंसी ही नहीं, बल्कि बोनस के रूप में कुछ अलग-अलग इनाम भी मिलेंगे. इस बार कटाना स्किन और बंडल जैसे कई बढ़िया इनाम आए हैं.

Free Fire MAX New Redeem Codes

Free Fire MAX में डबल धमाका

Impressive Items for Free: Free Fire MAX में हर कुछ दिनों में इवेंट आते हैं. आपको इसी बीच मुफ्त में इनाम पाने का चांस मिलता है. अभी गेम में डेवलपर्स ने डबल धमाका दिया है. आप पैसे खर्च करके डायमंड्स खरीदते हैं लेकिन अभी एक ऐसा मौका आया है, जहां आपको इस खरीदी पर बोनस भी मिलेगा. ये कहा जा सकता है कि अभी अगर मौके का फायदा नहीं उठाया गया, तो खिलाड़ियों को बहुत पछतावा हो सकता है. आइए नए टॉप आप इवेंट पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि क्या-क्या इनाम आपको मिलेंगे.

Free Fire MAX में नया टॉप अप इवेंट

गेम में नया टॉप अप इवेंट 18 सितंबर 2025 को आया था और ये एक महीने तक रहने वाला है. अगर आप इस समय के बीच डायमंड्स खरीदेंगे, तो आपको मुफ्त में अलग-अलग तरह के इनाम मिलेंगे. इसमें कटाना स्किन और विन एनिमेशन जैसे शानदार इनाम मौजूद हैं. इसके अलावा Campus Bella बंडल भी मिलेगा. नीचे डायमंड्स की कीमत और उनमें मिलने वाले इनामों की जानकारी है:

  • Trouble Trickster कटाना स्किन: 100 डायमंड्स के टॉप अप पर
  • Campus Bella (जूते): 300 डायमंड्स के टॉप अप पर
  • Campus Bella (हेड): 500 डायमंड्स के टॉप अप पर
  • Campus Bella (बॉटम): 700 डायमंड्स के टॉप अप पर
  • Campus Bella (टॉप): 1000 डायमंड्स के टॉप अप पर
  • Sparkling Gems फेसपेंट: 1500 डायमंड्स के टॉप अप पर
  • Wings of Victory & Silver Wing एनिमेशन: 2000 डायमंड्स के टॉप अप पर

ये भी पढ़ें:- 1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में मचेगा तहलका! Krafton ने फॉर्मेट और टीमों के नाम का किया ऐलान

कैसे क्लेम कर पाएंगे इनाम?

आप नीचे दी गई स्टेप्स से टॉप अप इवेंट द्वारा इनाम हासिल कर पाएंगे:

स्टेप 1: Free Fire MAX खोलें और लॉगिन करें.

स्टेप 2: लॉबी में आने के बाद आपको डायमंड्स के बटन पर क्लिक करना है.

स्टेप 3: आपको अपनी जरूरत के हिसाब से डायमंड्स खरीदने हैं.

स्टेप 4: डायमंड्स अकाउंट में जुड़ने के बाद आपको टॉप अप इवेंट पर क्लिक करना है.

स्टेप 5: आपको इनामों के सामने क्लेम के बटन पर क्लिक करना है. इनाम आपको मिल जाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ