BGMI Update Hint: BGMI में हर कुछ महीनों में नया अपडेट आता है. हर बार नए मोड और फीचर्स के साथ गेम आता है. 4.0 अपडेट के बाद स्पूकी सोइरी मोड की एंट्री हुई थी. BGMI में अब कुछ दिनों बाद नया अपडेट आने वाला है. 4.1 वर्जन के साथ गेम में नई थीम आएगी और गेम का पूरा लुक ही बदल जाएगा. BGMI ने हाल ही में टीजर देते हुए फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है. नए अपडेट के साथ गेम खेलने का मजा दोगुना हो जाएगा.
BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज
हर दो महीनों में BGMI में नया अपडेट आता है और सितंबर के बाद अब नवंबर 2025 वो महीना रहने वाला है, जब गेम में नए फीचर्स की बारिश होने वाली है. हाल ही में BGMI ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डाला, जिसमें नजर आ रहा है कि सर्दियों की थीम के साथ नया अपडेट आएगा. अगर तस्वीर को ध्यान से देखा जाए, तो इसमें BGMI का कैरेक्टर स्केटिंग कर रहा है और गेम में भी ऐसा ही कुछ फीचर आ सकता है. इसके अलावा पेंगुइन, भालू और लोमड़ी नजर आ रही है. इनका भी नए मोड में अहम किरदार रह सकता है. कुछ दिनों में अपडेट आ जाएगा.
आप नीचे ये पोस्ट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX ने उठाया सख्त कदम, लाखों भारतीय फैंस के अकाउंट हमेशा के लिए बैन, क्या है असली वजह?
BGMI में आएंगे अलग-अलग फीचर्स
BGMI ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कोई साधारण नहीं, बल्कि मेगा अपडेट आने वाला है. वीडियो में दिखाया जा रहा है कि नए पैक्स और कलेक्शन लाए जाएंगे. इसके अलावा खिलाड़ी अब विरोधियों की लूट क्रेट उठाकर घूम सकते हैं.
इरेंगल में बोटयार्ड एरिया को भी जोड़ा जाएगा और लूट ट्रक की एंट्री होगी. कुल मिलाकर गेम में फीचर्स की बारिश होने वाली है. ये कई फैंस को शिकायत थी कि स्पूकी सोइरी मोड खराब था और उन्हें पसंद नहीं आ रहा है. अब Krafton नए मोड द्वारा फैंस का ध्यान खींचने की कोशिश करेगा और अपनी गलतियों को सुधारकर विंटर मोड को रोचक बनाएगा.
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX फैंस की खुल गई किस्मत, आज के रिडीम कोड से फ्री में मिल रहे हैं बंपर इनाम
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
163 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
353 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
360 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
364 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
366 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
367 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
370 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
372 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
377 days agoBGMI 4.1 अपडेट से जुड़ी जानकारी लीक! नए-नए फीचर्स की होगी एंट्री, क्या है रिलीज डेट?
378 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines