BGMI 4.1 अपडेट से जुड़ी जानकारी लीक! नए-नए फीचर्स की होगी एंट्री, क्या है रिलीज डेट?

BGMI New Update Possible Date: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में हर कोई नए अपडेट का इंतजार कर रहा है. BGMI के अगले वर्जन पर सभी की नजर है. नवंबर 2025 में नया वर्जन रिलीज हो सकता है. ये 4.1 वर्जन होगा और इसमें आने वाले फीचर्स को लेकर कुछ जानकारी भी सामने आई है. एक नया थीम मोड आएगा और स्पूकी सोइरी सीजन का अंत हो जाएगा. इसके अलावा क्लासिक मोड में भी चेंज होंगे.

BGMI New Update Possible Date

BGMI का नया अपडेट कब आएगा?

विज्ञापन

BGMI 4.1 Update Details Leaked: BGMI के अगले अपडेट को लेकर फैंस में बहुत उत्साहित है. सितंबर 2025 में 4.0 अपडेट रिलीज किया गया था और इसी के साथ स्पूकी सोइरी इवेंट आया था. अब अगले अपडेट से जुड़ी जानकारी लीक हो गई है. एक नए थीम मोड की एंट्री होने वाली है और कुछ खास फीचर्स को भी जारी किया जाने वाला है. इसके अलावा कुछ गन्स में भी चेंज होगा. नए-नए फीचर्स की गेम में एंट्री देखने को मिलेगी. आइए BGMI 4.1 अपडेट से जुड़ी जानकारी पर एक नजर डालते हैं.

BGMI 4.1 अपडेट की जानकारी लीक!

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के नए अपडेट के साथ स्पूकी सोइरी मोड खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही फ्रॉस्टी फनलैंड थीम के साथ नया इवेंट जारी होगा. इसमें आपको पेंगुइनविल और पेंगुइन टाउन मैप एरिया देखने को मिलेगा. इस मोड से जुड़ी कुछ वीडियो भी सामने आई है. भारत में सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है और ये थीम भी उसी पर आधारित होगा. आपको छोटे-छोटे टाउन देखने को मिलेगा. आपको थीम के आधार पर आयटम्स भी देखने को मिलेंगे. इसमें एक रॉकेट लॉन्चर शामिल होगा और स्वॉर्डफिश सिरिंज की भी एंट्री होगी. ये एक हीलिंग आयटम है.

विज्ञापन

BGMI में क्या-क्या बदलाव होंगे?

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में न सिर्फ फ्रॉस्टी फनलैंड थीम मोड आएगा, बल्कि क्लासिक मोड में भी चेंज होगा. आप विरोधियों को धराशाई करने के बाद उनकी लूट क्रेट उठा सकते हैं. इसके अलावा गन की स्पीड में भी चेंज होगा और डैमेज में भी फर्क आएगा. जब आप रीलोड करेंगे, उस समय आपको गन के पास प्रोग्रेस इंडिकेटर नजर आएगा. इसके अलावा भी कुछ चेंज होंगे.

BGMI का 4.1 अपडेट कब आएगा?

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का अपडेट हर दो महीने में रिलीज होता है. सितंबर 2025 में पिछला अपडेट आया था और इस हिसाब से नवंबर के मध्य में नया वर्जन रिलीज हो सकता है. पिछले साल भी नवंबर में विंटर अपडेट आया था. उस हिसाब से इस बार भी नया वर्जन नवंबर 2025 में ही आएगा.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ