हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

BGMI के 4.0 अपडेट की रिलीज डेट आई सामने! नए फीचर्स के साथ Krafton दे सकता है फैंस को तोहफा

---विज्ञापन---

BGMI 4.0 Update: BGMI में हर कुछ महीनों में नया अपडेट आता है। 3.9 अपडेट सफल रहा था और ट्रांसफॉर्मर से जुड़ा इवेंट शामिल किया गया था। अब फैंस की नजर अगले वर्जन पर रहने वाली है, जिसका नाम 4.0 है। इसके रिलीज डेट और संभावित फीचर्स के बारे में जानने को लेकर सभी इच्छुक हैं। नए अपडेट के साथ डरावने थीम मोड को शामिल किया जा सकता है।

BGMI का 4.0 अपडेट कब रिलीज होगा?

Krafton ने अभी तक BGMI के 4.0 अपडेट की आधिकारिक रिलीज डेट के बारे में नहीं बताया है। हालांकि, यह सितंबर 2025 के दूसरे हफ्ते में सामने आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 9 सितंबर को फैंस को नए फीचर्स के साथ 4.0 वर्जन देखने को मिल सकता है। अपडेट की ऑफिशियल तारीख इसके आसपास ही हो सकती है।

View this post on Instagram

A post shared by BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (@battlegroundsmobilein_official)

---विज्ञापन---

नया थीम मोड होगा शामिल?

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया पिछले कुछ समय से हर एक अपडेट के साथ नया थीम मोड शामिल कर रहा है। रिपोर्ट्स और कुछ यूट्यूब वीडियो के अनुसार स्पूकी सोइरी नाम का थीम मोड लाया जाएगा। इसमें कुछ नई जगहें होंगी और अलग-अलग फीचर्स को जोड़ा जाएगा। खिलाड़ी इसमें भूत से लड़ते हुए नजर आ सकते हैं और लूट की क्वालिटी इस मोड में कमाल की हो सकती है। मोड में घोस्ट खिलाड़ियों को फॉलो करता है और खिलाड़ियों को तभी नजर आएगा, जब वो स्किल का उपयोग करेंगे। इस भूत के पास अनोखी स्किल्स होंगी और मैच में उनका फायदा उठाया जा सकता है।

BGMI के अगले अपडेट में सुधारनी होंगी ये चीजें

BGMI के 3.9 अपडेट के बाद गेम में कुछ परेशानियां आईं। कई लोगों को अपडेट डाउनलोड करने के बाद वॉइस ग्लीच का सामना करना पड़ रहा था। इसमें आवाज डबल हो रही थी और फैंस का बिना इयरफोन के खेलने का मजा इसी के चलते खराब हो रहा था। इसके अलावा BGMI अपडेट में एक और ग्लीच आया। कई लोगों का गेम बीच मैच में क्रैश हो रहा था और वो बाहर हो रहे थे। इस तरह की समस्याओं को नए अपडेट के साथ Krafton द्वारा सही किया जाना चाहिए।

---विज्ञापन---
फैंस उठा रहे हैं मांग

ये भी पढ़ें:- Online Gaming Bill के रास्ते में नहीं आ सकता कोर्ट, केंद्र सरकार का जवाब, Dream11 जैसी ऐप्स की मुश्किलें रहेंगी जारी!

Sponsored Links by Taboola