Settings Can Help Reduce Lag: BGMI में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करता है. अभ्यास करने और अनुभव हासिल करने से स्किल्स में सुधार होता है. कई लोग अच्छा डिवाइस नहीं होने या लगातार लैग होने के कारण अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं. ज्यादातर गेमर्स इस मामले में संघर्ष करते हैं लेकिन अगर कुछ बदलाव कर दिए जाए, तो लैग होना बंद हो सकता है. हम उन 3 सेटिंग के बारे में बात करेंगे, जिन्हें करने से हमेशा के लिए लैग होना बंद हो जाएगा.
1. ग्राफिक्स कम करें
BGMI में अगर लैग कम करना है, तो ग्राफिक्स सेटिंग में बदलाव करना सबसे सही फैसला होगा. आपको सेटिंग में जाकर ग्राफिक्स के बटन पर क्लिक करना है. आपको यहां ग्राफिक्स को स्मूथ या सुपर स्मूथ पर रखना है. इसी बीच फ्रेम रेट को ज्यादा रखने की कोशिश करनी चाहिए. आपको शैडो को भी बंद करना होगा. इससे प्रोसेसर पर कम लोड पड़ेगा और लैग नहीं होगा.
ये भी पढ़ें:- 1 या 2 नहीं… Free Fire MAX में 9-9 धमाकेदार इवेंट की एंट्री, दिवाली सीजन में फ्री में मिलेंगे अनोखे इनाम
2. बैकग्राउंड ऐप्स को हटाएं और रैम खाली करें
BGMI अगर बहुत ज्यादा लैग हो रहा है, तो आपको बैकग्राउंड में चल रही ऐप्स को हटाना चाहिए. ये ऐप रैम और स्टोरेज का उपयोग करती है, जिससे लैग होता है. आपको BGMI खेलते समय कोई भी ऐप बैकग्राउंड में नहीं रखनी है. इसके अलावा स्टोरेज को भी खाली करके रखें, जिससे मोबाइल पर गेम का लोड नहीं पड़ेगा और कोई लैग देखने को नहीं मिलेगा. ये सेटिंग महत्वपूर्ण रह सकती है.
3. डिवाइस और गेम को अपडेट रखें
BGMI अगर लैग हो रहा है, इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि आप नया वर्जन उपयोग नहीं कर रहे हो. अगर गेम हैंग हो रहा है, तो आपको प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर चेक करना है कि कहीं नया वर्जन तो नहीं आ गया है. इसके अलावा अपने फोन को भी अपडेट रखें. हर एक अपडेट डाउनलोड करते रहना है, ताकि फोन में कोई लैग नहीं रहे. लगातार अपडेट करने से BGMI लैग नहीं होता है. ऑटो अपडेट की सेटिंग काफी फायदेमंद साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- BGMI में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार एंट्री, 24 करोड़ फैंस के लिए गेमिंग का मजा होगा दोगुना
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
143 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
333 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
337 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
340 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
344 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
346 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
347 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
350 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
352 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
357 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines