Mistakes Avoid ID Get Banned: BGMI को भारत में बहुत पसंद किया जाता है और करोड़ों लोग इस गेम को खेलते हैं. इसी बीच कुछ लोग अच्छा प्रदर्शन करने के लिए गलत तरीके का उपयोग करते हैं, वहीं कुछ खराब बर्ताव करते हैं. Krafton हमेशा चाहता है कि गेम सही तरह से खेला जाए और उन्होंने कुछ नियम-कानून बनाए हुए हैं. अगर उनका उल्लंघन किया गया, तो अकाउंट हमेशा के लिए बैन किया जा सकता है. इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो खिलाड़ियों को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए, वरना अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो जाएगा.
1. हैकिंग
BGMI में कई लोग अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं. इस चीज के लिए वो हैकिंग का सहारा लेते हैं. प्लेयर्स निशाना लगाने या विरोधियों को ढूंढने के लिए इस तरीके का उपयोग करते हैं. बता दें कि Krafton के पास एंटी हैक सिस्टम है और अगर आप चीटिंग करने की कोशिश करते हैं, तो अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो सकता है. इसी वजह से आपको भूलकर भी ये गलती नहीं करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें:- BGMI फैंस के पास ‘मालामाल’ होने का मौका, आया लाखों का कॉन्टेस्ट, ऐसे ले पाएंगे हिस्सा
2. खराब बर्ताव या अपनी टीम पर हमला
BGMI में कई लोग खराब भाषा का उपयोग करते हैं या नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं. अगर आप ऐसा करते हैं और आपके खिलाफ लगातार BGMI में रिपोर्ट होती है, तो Krafton द्वारा अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो सकता है. कई लोग ग्रेनेड या मोली द्वारा अपनी टीम पर ही हमला कर देते हैं. इस तरह की गलती आपको बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. अगर आपके खिलाफ रिपोर्ट हुई, तो Krafton अकाउंट बैन हो सकता है. इसी वजह से ये गलतियां करने से बचना चाहिए.
3. UC खरीदने के मामले में स्कैम
BGMI की इन गेम करेंसी UC है और इसकी मदद से आप अलग-अलग आयटम्स पा सकते हैं. UC बहुत महंगी होती है और खरीदने के लिए मोटी रकम खर्च करनी होती है. कई लोग गूगल प्ले या एप्पल स्टोर में पेमेंट कैंसिल करने का स्कैम करते हैं. इसके अलावा वो जनरेटर्स का उपयोग करने की कोशिश करते हैं. इस तरह की गलतियां आपके अकाउंट को हमेशा के लिए बैन करा सकती है. आपको इससे बचकर रहना चाहिए.
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX India Cup का फाइनल कल, विजेता पर बरसेगा ‘छप्परफाड़’ पैसा, लखनऊ में 12 टीमों में होगी आर-पार की लड़ाई
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
163 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
353 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
357 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
360 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
364 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
366 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
367 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
370 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
373 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
377 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines