Free Fire MAX India Cup का फाइनल कल, विजेता पर बरसेगा 'छप्परफाड़' पैसा, लखनऊ में 12 टीमों में होगी आर-पार की लड़ाई
Free Fire MAX India Cup Teams Details: फ्री फायर मैक्स के सबसे बड़े टूर्नामेंट इंडिया कप का ग्रैंड फाइनल 28 सितंबर 2025 यानी कल होगा. कुल मिलाकर 12 टीमें हिस्सा लेंगी और लाखों रूपये दांव पर है. लखनऊ में इंडिया कप 2025 का फाइनल देखने को मिलेगा. Total Gaming, GodLike जैसी बड़ी टीमें भी हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी.
India Cup 2025 Final Preview: Free Fire MAX ने India Cup 2025 द्वारा ईस्पोर्ट्स में अपनी धमाकेदार वापसी की. टूर्नामेंट का आयोजन काफी समय से हो रहा था और अब सभी की नजर फाइनल पर है. India Cup का ग्रैंड फाइनल कल देखने को मिलेगा. लखनऊ में इस करोड़ों के टूर्नामेंट का फाइनल होगा और कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी. विजेता टीम पर छप्परफाड़ पैसा बरसने वाला है. कल कुछ टीमें लखपति बनेंगी और ये बात पूरी तरह से तय है. आइए India Cup 2025 में हिस्सा लेने वाली टीमें, फॉर्मेट, लोकेशन और इनामी राशि को लेकर बात करते हैं.
Free Fire MAX India Cup में हिस्सा लेने वाली टीमें
Godlike Esports
Jonty Gaming
Total Gaming eSports
Genesis Esports
Nightmare Esports
Reckoning Esports
Gods Reign
Team iNSANE
Vasista Esports
Team Hind
Revenant XSpark
Autobotz Esports
India Cup 2025 का आयोजन कब और कहां होगा?
Free Fire MAX India Cup 2025 का फाइनल लखनऊ के इकाना इंडोर स्टेडियम में देखने को मिलेगा. ये टूर्नामेंट कल दोपहर 2:30 को शुरू होगा.
Free Fire MAX India Cup 2025 का आयोजन चैंपियन रश फॉर्मेट में हो रहा है. इसमें टीमें नॉर्मल फॉर्मेट में ही खेलेंगी और जो टीम पहले 80 पॉइंट पूरे कर लेगी, वो चैंपियनशिप रश पॉइंट एलिजिबल हो जाएगी. मान लीजिए कि अगर दो टीमें 80 अंक पूरे कर लेती है और उनमें से कोई एक इसके बाद Booyah दर्ज करता है, तो उसे विजेता घोषित कर दिया जाएगा. कुल मिलाकर 10 मैच खेले जाएंगे और किसी को भी चैंपियन रश पॉइंट एलिजिबल होने के बाद Booyah नहीं मिलती है, तो जिस टीम के अंक ज्यादा होंगे, उसकी जीत होगी.
Free Fire MAX India Cup 2025 की इनामी राशि का वितरण
कुल 1 करोड़ की इनामी राशि के लिए India Cup हो रहा है और बैटल रॉयल मोड की बात करें, तो कल 80 लाख रूपये दांव पर होंगे. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 12 टीमों को कुछ न कुछ राशि जरूर मिलेगी. नीचे पूरी लिस्ट है: