WhatsApp पर Good Morning मैसेज भेजना पड़ सकता है भारी, बैन हो जाएगा आपका अकाउंट!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

WhatsApp Good Morning Ban: व्हाट्सएप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। अपने दोस्त और रिश्तेदारों से मैसेज, वॉयस कॉल या वीडियो कॉल के जरिए आसानी से जुड़ा जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे भी लोग हैं जो रोजाना गुड मॉर्निंग का मैसेज (WhatsApp Good Morning Message) भेजना पसंद करते हैं।
अगर आप भी उनमें से एक हैं जो रोजाना अपने दोस्तों को गुड मॉर्निंग मैसेज (Good Morning Wishes) भेजते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। ऐसे करने वाले का WhatsApp Account बैन किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य कारण से भी आप व्हाट्सएप पर ब्लॉक (WhatsApp Account Block) हो सकते हैं। आइए जानते हैं।
व्हाट्सएप अपने कई यूजर्स का अकाउंट हर महीने बैन करता है। इनमें भारतीय यूजर्स के खाते भी शामिल होते हैं। हालांकि, इसके पीछे का कारण कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करना होता है। कंपनी ने अपनी पॉलिसी में कई कारण लिख रखें हैं जिनका पालन ना करने पर अकाउंट को बैन किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – Amazon दिवाली धमाका ऑफर! लैपटॉप पर मिल रही है तगड़ी छूट, जानें डील
व्हाट्सएप पर कई फीचर्स उपलब्ध हैं जिनमें से एक ब्रॉडकास्ट फीचर भी है। इसके जरिए एक मैसेज को कई यूजर्स के पास एक साथ भेजा जा सकता है। हालांकि, अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल गलत तरीके से करते हैं। जैसे- रोजाना गुड मॉर्निंग का मैसेज भेजना, जातिवाद मैसेज, देशद्रोही मैसेज, बिना जानकारी वाले फॉरवार्ड मैसेज आदि भेजते हैं तो आपका अकाउंट बैन हो सकता है।
अगर आप इस तरह का कोई भी काम करते हैं तो आपका खाता ब्लॉक हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि इस ऐप का इस्तेमाल आपको सोच समझकर करना है और किसी को भी कोई सा भी आलतू-फालतू मैसेज नहीं भेजना है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: