---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Gizmore Glow Luxe: आ गई प्रीमियम लुक की स्मार्टवॉच, कीमत 4000 रुपये से कम

Gizmore Glow Luxe Smartwatch Launch Price in India: भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच हैं। सभी अलग-अलग कीमत और फीचर्स के साथ है। गिजमोर ने भी अपनी नई प्रीमियम ग्रेड स्मार्टवॉच को भारत लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने ग्लो लक्सी (Gizmore Glow Luxe) के नाम से एक फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टवॉच पेश की […]

---विज्ञापन---

Gizmore Glow Luxe Smartwatch Launch Price in India: भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच हैं। सभी अलग-अलग कीमत और फीचर्स के साथ है। गिजमोर ने भी अपनी नई प्रीमियम ग्रेड स्मार्टवॉच को भारत लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने ग्लो लक्सी (Gizmore Glow Luxe) के नाम से एक फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टवॉच पेश की है।

ये एक मेड इन इंडिया स्मार्टवॉच है जो कई बेहतरीन फीचर्स के साथ है। एक प्रीमियम लुक और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट के साथ है। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदा जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Compaq लाया 43 इंच का किफायती Smart TV, घर में ही मिलेगा थिएटर का अनुभव!

Gizmore Glow Luxe Smartwatch Specs

Gizmore की नई स्मार्टवॉच में 1.32 इंच का राउंड AMOLED पैनल है। इसकी स्क्रीन 500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 390 x 390px रिजॉल्यूशन के साथ है। इसकी स्क्रीन Zync अलॉय केसिंग के साथ है जिससे प्रीमियम लुक मिलता है। पानी से बचाव के लिए ये वॉच IP67 वाटर रेसिस्टेंस के साथ है।

---विज्ञापन---

Gizmore Glow Luxe Smartwatch Price in India

आप इस स्मार्टवॉच को ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इसके अलावा Gizmore और फ्लिपकार्ट की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इस वॉच को भारत में 3,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसके साथ चमड़े और स्टील का पट्टा भी है। फ्लिपकार्ट से आप इस वॉच को ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। ऐसे में स्मार्टवॉच आपको सस्ती पड़ सकती है।

अभी पढ़ें Motorola Edge 30 Ultra की बिक्री भारत में शुरू, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ

---विज्ञापन---

Gizmore Glow Luxe Smartwatch Features

कंपनी के दावे के अनुसार ये स्मार्टवॉच 15 दिन की बैटरी बैकअप के साथ है। इसके डायल से ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर मिलता है। इसमें कई लॉक ऑप्शन और अन्य UI डिजाइन भी आता है। इस वॉच की मदद से शरीर का तापमान, मेंस्ट्रुअल ट्रैकिंग, 24*7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग और स्लीप मैपिंग जैसे फीचर्स हैं।

इस वॉच के जरिए आफ 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, 200 से ज्यादा वॉच फेस समेत गूगल असिस्टेंट और सिरी वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 19, 2022 12:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola