Vi vs Jio vs Airtel: 1 साल की वैधता के साथ आते हैं 2999 रुपये का प्लान, जानिए तीनों में से कौन सा सबसे बेहतर
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vodafone Idea vs Jio vs Airtel Rs 2999 Plan: वोडाफोन आइडिया (Vi) ने एक साल के लिए वैध एक नया प्लान लॉन्च किया है। नए अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान की कीमत 2,999 रुपये है। अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल कॉल के साथ, यूजर को एक साल के लिए 865 GB इंटरनेट डेटा मिलता है।
बता दें कि जियो और एयरटेल भी 2,999 रुपये की कीमत वाले प्लान पेश कर रहे हैं, आज हम आपको तीनों कंपनियों के 2,999 रुपये वाले प्लान (Vodafone Idea vs Jio vs Airtel) के बारे में बता रहे हैं।
इस टैरिफ प्लान की कुल वैधता 365 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ कुल 850 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा ये प्लान Vi Movies & TV Classic और Binge All Night जैसी सुविधाओं का लाभ देता है।
यह प्लान 365 दिनों के लिए वैलिड है। हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ प्रतिदिन 2.5 जीबी डेटा (कुल मिलाकर 912.5 जीबी) मिलता है। इसमें आपको अन्य Jio ऐप्स जैसे Jio Cinema, Jio TV, Jio Cloud और Jio Security का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
एयरटेल के इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। असीमित वॉयस कॉलिंग के साथ प्रति दिन 2GB (कुल 730GB) प्राप्त करें। यहां भी प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके साथ ही विंक म्यूजिक, फ्री हेलोट्यून्स और 100 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।
Jio अपने मोबाइल यूजर्स को कई ऐसे प्लान ऑफर करता है जिसमें आपका मोबाइल 200 रुपये प्रति माह से कम में एक महीने तक चलेगा। इतना ही नहीं इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, एसएमएस समेत कई अन्य सुविधा का लाभ भी दिया जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: