Apple iPhone 14 Plus के लिए ये हैं बेस्ट 5 किफायती एक्सेसरीज, कीमत 500 रुपये से कम!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple iPhone 14 Affordable Accessories: हजारों रुपये लगाकर एक आईफोन आता है, जिसकी सेफ्टी का ध्यान ना दिया जाए तो भारी नुकसान भी हो सकता है। इसलिए आपको अपने फोन की सेफ्टी के लिए कुछ एक्सेसरीज खरीदनी चाहिए। साथ में फोन का लुक बेहतरीन और स्टाइलिश लगे इसके लिए भी कुछ एक्सेसरीज को अपनाना चाहिए। आज हम आईफोन 14 प्लस के लिए सेफ्टी और स्टाइलिश एक्सेसरीज लेकर आए हैं जिनकी कीमत 500 रुपये के करीब है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
ये तो आप जानते ही हैं कि एप्पल के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं आता है। इसके लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला Adapto 20 Type C 20W Fast PD खरीद सकते हैं जो Portronics का आता है। इसकी कीमत एप्पल के 20W सपोर्ट के फास्ट चार्जर से काफी ज्यादा है। आप ऑनलाइन स्टोर से Portronics Adapto 20 Type C 20W Fast Charger को 550 रुपये में खरीद सकते हैं।
आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस के कैमरा लेंस के लिए आप POGO Camera Lens Protector का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑनलाइन इसकी कीमत 251 रुपये है। इसका डिजाइन इस तरह का है कि कभी पता भी नहीं चलेगा कि iPhone में बाहरी कैमरा सेफ्टी लेंस लगा हुआ है।
आईफोन 14 प्लस के डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए आप POPIO का टेंपर्ड ग्लास ले सकते हैं। इसकी कीमत सिर्फ 150 रुपये है। अमेजन पर इस टेंपर्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर को 4.3 स्टार की रेटिंग मिली हुई है।
आईफोन 14 प्लस के लिए आप ईएसआर का क्लियर कवर केस (ESR clear case) ले सकते हैं। अमेजन पर इसकी कीमत सिर्फ 459 रुपये है। कंपनी का दावा है कि इसका रंग पीला नहीं पड़ता है।
आईफोन 14 प्लस के लिए आप कांगेट लाइटनिंग का 3.5mm हेडफोन जैक एडॉप्टर ले सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने पसंदीदा वायर्ड हेडफोन या ईयरफोन का यूज कर सकते हैं। अमेजन पर इसकी कीमत सिर्फ 299 रुपये है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: