UPI से पेमेंट करने का तरीका अब और आसान होने वाला है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के सितंबर 2026 में UPI का नया टैप एंड पे फीचर पेश किया है. इसके बाद ग्राहकों को दुकान पर पेमेंट करने के लिए न तो QR कोड स्कैन करना होगा और न ही दुकानकार का मोबाइल नंबर डालना पड़ेगा. खास बात यह है कि कमजोर नेटवर्क या इंटरनेट न होने की स्थिति में भी यह सुविधा काम कर सकेगी।
NFC से होगा पेमेंट
नया Tap and Pay सिस्टम NFC यानी नियर फील्ड कम्युनिकेशन तकनीक पर काम करता है. इसके लिए यूजर को अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में NFC फीचर ऑन करना होगा. इसके बाद फोन को सपोर्टेड POS मशीन या डिजिटल साउंडबॉक्स के पास ले जाकर टैप करना होगा. दोनों डिवाइस के कनेक्ट होते ही पेमेंट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
QR स्कैन करने की जरूरत नहीं
अभी दुकान पर UPI पेमेंट के लिए आमतौर पर QR कोड स्कैन करना पड़ता है. इसक लिए कैमरा खोलना, सही QR कोड ढूंढना और उसे स्कैन करना जरूी है होता है. नए फीचर में यह पूरा तरीका बदल जाएगा. फोन को POS मशीन या डिजिटल साउंडबॉक्स के पास टैप करके पेमेंट किया जा सकेगा. इससे कम रोशनी या QR स्कैन करने में आने वाली दिक्कत भी खत्म हो जाएगी.
इंटरनेट के बिना भी होगा भुगतान
इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत इसका ऑफलाइन मोड है. कमजोर मोबाइल नेटवर्क या इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने पर भी पेमेंट किया जा सकेगा. इसके लिए UPI Lite वॉलेट के जरिए सुरक्षित ऑफलाइन टोकन का इस्तेमाल किया जाएगा. यानी भीड़भाड़ वाले बाजार या कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में पेमेंट अटकने की समस्या कम हो सकती है.
NPCI के इस नए फीचर का असर देशभर के करोड़ों ग्राहकों और खुदरा कारोबारियों पर पड़ सकता है. स्मार्टफोन यूजर्स को NFC सपोर्ट वाले डिवाइस की जरूरत होगी. कंपनी की योजना साल 2026 की आखिरी तिमाही तक इस सुविधा को हर प्रमुख मर्चेंट POS पर उपलब्ध कराने की है.
My UPI भी हुआ लॉन्च
Global Fintech Fest 2026 में NPCI ने UPI से जुड़ा एक और बड़ा फीचर My UPI लॉन्च किया है. इसे UPI के लिए एक तरह का AI companion बताया गया है. इसका मकसद पेमेंट को आसान बनाने के साथ-साथ सुरक्षा से जुड़े कामों में भी यूजर्स की मदद करना है.
QR कोड की जांच करेगा Pay Safe
My UPI में Pay Safe फीचर दिया गया है. इसमें यूजर UPI QR कोड अपलोड करके उससे जुड़ी जानकारी चेक कर सकेगा. इससे मर्चेंट की कैटेगरी और उसकी पेमेंट हिस्ट्री जैसी जानकारी देखी जा सकेगी. इसका इस्तेमाल यह पता लगाने के लिए किया जा सकता है कि कहीं QR कोड किसी फ्रॉड मर्चेंट का तो नहीं है.
बार-बार होने वाले पेमेंट होंगे आसान
My UPI में Pay Again फीचर भी दिया गया है. इसकी मदद से जिन लोगों या मर्चेंट को बार-बार पेमेंट किया जाता है, उनके लिए दोबारा भुगतान करना आसान हो जाएगा. इससे हर बार पेमेंट की पूरी प्रक्रिया दोहराने की जरूरत कम होगी.
UPI ऐप से ही दर्ज होगी शिकायत
पेमेंट को लेकर किसी तरह का शक या समस्या होने पर ‘Automated Complaints’ फीचर काम आएगा. इसके जरिए यूजर अपने UPI ऐप के अंदर से ही शिकायत दर्ज कर सकेगा. इसके लिए अलग से बैंक में शिकायत करने की जरूरत नहीं होगी. शिकायत दर्ज करने के बाद उसे ट्रैक भी किया जा सकेगा.
Safety Switch फीचर भी लॉन्च
NPCI ने UPI के लिए Safety Switch फीचर भी लॉन्च किया है. इसका मकसद यूजर्स को अपने UPI इस्तेमाल पर ज्यादा कंट्रोल देना है. इसके साथ ही UPI De-link फीचर की मदद से यूजर अपने UPI नंबर को डी-लिंक भी कर सकेगा.
ये भी पढ़ें- अब बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन होगा UPI पेमेंट, फीचर फोन के लिए PhonePe लाया कमाल की सुविधा
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
12 mins agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
2 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
3 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
6 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines