Redmi-Realme की बढ़ेगी टेंशन! OnePlus ला रहा है सबसे सस्ता फोन, इतनी होगी कीमत

OnePlus जल्द ही भारत में अपनी नई N Series लॉन्च करने वाला है. कम कीमत वाले ये स्मार्टफोन Redmi, Realme और Poco को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक पहला मॉडल OnePlus N6 हो सकता है और इसकी बिक्री Amazon Prime Day Sale से पहले शुरू हो सकती है.

Oneplus N

OnePlus का नया दांव! बजट सेगमेंट में लॉन्च करेगा धमाकेदार स्मार्टफोन. (Photo-OnePlus)

विज्ञापन

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा अब और दिलचस्प होने वाली है. OnePlus जल्द ही भारत में अपनी नई N Series लॉन्च करने की तैयारी में है. खास बात यह है कि इस सीरीज के स्मार्टफोन 20 हजार रुपये से कम कीमत में आ सकते हैं. अब तक प्रीमियम और मिड-रेंज डिवाइसेज के लिए पहचान रखने वाली कंपनी इस नई सीरीज के जरिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. माना जा रहा है कि इसका सीधा मुकाबला Redmi, Realme, Poco और Vivo जैसे ब्रांड्स से होगा.

OnePlus ला रहा है नई N Series

OnePlus भारत में एक नई स्मार्टफोन सीरीज पेश करने जा रहा है, जिसका नाम N Series होगा. कंपनी की यह नई एंट्री-लेवल रेंज होगी और इसके सभी मॉडल OnePlus N नाम के साथ लॉन्च किए जाएंगे. इस सीरीज का फोकस उन ग्राहकों पर रहेगा जो कम कीमत में बेहतर फीचर्स वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं.

विज्ञापन

बजट सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर

नई OnePlus N Series के लॉन्च के बाद बजट स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज हो सकती है. इस सेगमेंट में पहले से Redmi, Realme, Poco और Vivo जैसे ब्रांड्स मजबूत मौजूदगी रखते हैं. OnePlus की एंट्री से ग्राहकों को एक और नया विकल्प मिलने वाला है.

Amazon India पर होगी बिक्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus N Series के स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India के जरिए बेचे जाएंगे. कंपनी की कई अन्य डिवाइसेज की तरह यह सीरीज भी ऑनलाइन चैनल के जरिए ग्राहकों तक पहुंचेगी. OnePlus ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर इस नई सीरीज का टीजर जारी किया है. टीजर में केवल Coming Soon लिखा गया है. फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट या टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.

OnePlus N6 हो सकता है पहला मॉडल

GSMArena की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी OnePlus N6 नाम से पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. हालांकि अभी तक इसके कैमरा फीचर्स, प्रोसेसर, बैटरी या अन्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया है.

विज्ञापन

Nord Series पर क्या होगा असर?

नई N Series के आने के बाद कई लोगों के मन में सवाल है कि Nord Series का क्या होगा. हालांकि कंपनी ने हाल ही में OnePlus Nord 6, Nord CE6 और Nord CE6 Lite जैसे मॉडल लॉन्च किए हैं. ये फोन पहले से ही किफायती सेगमेंट में मौजूद हैं, इसलिए फिलहाल Nord Series के बंद होने जैसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Prime Day Sale से पहले हो सकती है एंट्री

रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus N Series को Amazon Prime Day Sale से पहले लॉन्च किया जा सकता है. संभावना है कि लॉन्च के तुरंत बाद इन स्मार्टफोन्स की बिक्री Prime Day Sale के दौरान शुरू कर दी जाए. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ