सोने से पहले Wi-Fi Router बंद करना चाहिए या नहीं? जान लें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

क्या आप भी रात को सोने से पहले Wi-Fi बंद कर देते हैं? जान लीजिए ऐसा करना सही है या गलत. राउटर को 24 घंटे चालू रखने, बिजली की खपत, डिवाइस की लाइफ और अपडेट्स से जुड़ी कई अहम बातें हैं जिन्हें ज्यादातर लोग नहीं जानते.

Wifi (3)
1 / 7

 

आज इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. पढ़ाई, ऑफिस, एंटरटेनमेंट और स्मार्ट डिवाइसेज से लेकर लगभग हर काम इंटरनेट पर निर्भर है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या रात को सोने से पहले Wi-Fi राउटर बंद कर देना चाहिए या उसे 24 घंटे चालू रखना बेहतर होता है.

विज्ञापन

क्या Router लगातार चलने के लिए बनाया जाता है?

क्या Router लगातार चलने के लिए बनाया जाता है?2 / 7

ज्यादातर Wi-Fi राउटर इस तरह डिजाइन किए जाते हैं कि वे दिन-रात बिना रुके काम कर सकें. कंपनियां इन्हें 24 घंटे इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार करती हैं. इसलिए लगातार चालू रहना आमतौर पर राउटर के लिए कोई समस्या नहीं होती.

विज्ञापन

बार-बार ON/OFF करने से पड़ सकता है असर

बार-बार ON/OFF करने से पड़ सकता है असर3 / 7

विशेषज्ञों के मुताबिक राउटर को बार-बार बंद और चालू करने से उसके इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर ज्याद दबाव पड़ सकता है. लगातार रीस्टार्ट और पावर कट की वजह से लंबे समय में हार्डवेयर की कार्यक्षमता प्रभावित होने की संभावना रहती है. ये भी पढ़ें- सोलर पैनल या जनरेटर? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाएगा ज्यादा पैसा और देगा बेहतर बैकअप

24 घंटे में कितनी बिजली खर्च करता है Router?

24 घंटे में कितनी बिजली खर्च करता है Router?4 / 7

कई लोग बिजली बचाने के लिए रात में राउटर बंद कर देते हैं, लेकिन एक सामान्य Wi-Fi राउटर सिर्फ 5 से 20 वॉट तक बिजली की खपत करता है. पूरे महीने 24 घंटे चालू रहने पर भी बिजली बिल में बहुत बड़ा अंतर देखने को नहीं मिलता.

विज्ञापन

कब Router बंद करना सही विकल्प हो सकता है?

कब Router बंद करना सही विकल्प हो सकता है?5 / 7

अगर आप कई दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, छुट्टियों पर हैं या लंबे समय तक इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं होने वाला है, तो राउटर बंद करना बेहतर हो सकता है. इससे अनावश्यक बिजली की खपत रुकती है और वोल्टेज उतार-चढ़ाव से डिवाइस को अतिरिक्त सुरक्षा भी मिलती है. ये भी पढ़ें- 4K और 8K TV में कितना बड़ा फर्क है, 8K पर खर्च करें या 4K ही है बेस्ट? जवाब दूर कर देगा कन्फ्यूजन

क्या हर रात Router बंद करना नुकसानदायक है?

क्या हर रात Router बंद करना नुकसानदायक है?6 / 7

हर रात राउटर बंद करने से कोई बड़ा नुकसान नहीं होता, लेकिन कई विशेषज्ञ मानते हैं कि बार-बार पावर ऑन-ऑफ करने से इसकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है. यदि इंटरनेट सही तरीके से काम कर रहा है, तो उसे लगातार चालू रखना अधिक बेहतर माना जाता है.

विज्ञापन

रात में आते हैं जरूरी अपडेट्स

रात में आते हैं जरूरी अपडेट्स7 / 7

इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) समय-समय पर राउटर के लिए फर्मवेयर अपडेट जारी करते हैं. ये अपडेट सुरक्षा बढ़ाने, बग्स ठीक करने और नेटवर्क की परफॉर्मेंस बेहतर बनाने में मदद करते हैं. अक्सर ये अपडेट रात के समय भेजे जाते हैं. यदि राउटर बंद रहेगा, तो अपडेट समय पर इंस्टॉल नहीं हो पाएंगे और बाद में नेटवर्क से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं. (Images Credit-Freepik/Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन