Samsung को टक्कर देने आ रहा मोटोरोला का दमदार 5G फोन, लॉन्च डेट से लेकर जानें सभी फीचर्स

सैमसंग को टक्कर देने के लिए जल्द ही मोटोरोला भी अपना नया 5G फोन ला रहा है जिसमें आपको वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ कमाल के फीचर्स मिलने वाले हैं।

Moto Edge 60 Fusion
विज्ञापन

सैमसंग ने हाल ही में Samsung Galaxy A26 को पेश किया है जिसकी कीमत 25 हजार रुपये से कम है। वहीं, अब मोटोरोला इस डिवाइस को टक्कर देने के लिए एक खास डिवाइस ला रहा है। दरअसल कंपनी भारत में अपनी पॉपुलर मिड-रेंज मोटो एज सीरीज के तहत नया मोटो एज 60 फ्यूजन लॉन्च करने जा रहा है। नया स्मार्टफोन, जो मोटो एज 50 फ्यूजन का अपग्रेड होगा, अब 2 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। हालांकि कंपनी ने फोन के फीचर्स और स्पेक्स की घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक्स में इसकी कीमत और फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। चलिए इसके बारे में जानें…

Moto Edge 60 Fusion की भारत में कीमत

कंपनी ने अभी तक फोन की सटीक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मोटो एज 60 फ्यूजन की कीमत इसके पिछले मॉडल की तरह ही 25,000 रुपये से कम हो सकती है। मोटो एज 50 फ्यूजन को 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फोन के लीक हुए रेंडर यह भी सजेशन देते हैं कि यह तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा जिसमें Blue, पिंक और पर्पल मॉडल शामिल होगा।

Advertisment

Image

Moto Edge 60 Fusion के फुल स्पेक्स

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोटोरोला मोटो एज 60 फ्यूजन में 6.7 इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 चिपसेट होने की उम्मीद है, जिसे TSMC की 4nm टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया गया है। इस चिपसेट में 2.60GHz पर क्लॉक किए गए चार कॉर्टेक्स A78 कोर और 2.0GHz पर चार कॉर्टेक्स A55 कोर हो सकते हैं।

विज्ञापन

Moto Edge 60 Fusion के कैमरा और अन्य फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का सोनी LYT 700 प्राइमरी कैमरा होने की उम्मीद है, जिसे 13-मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ जोड़ा गया है। जबकि तीसरे कैमरे की मौजूदगी के बारे में कुछ क्लियर नहीं है। आगे की तरफ डिवाइस में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि फोन में MLT 810 STD मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन हो सकता है, जो फोन को सेफ रखेगा। इसके अलावा यह IP69 रेटिंग के साथ आने की उम्मीद है, जो इसे पानी और धूल दोनों से बचाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ