Mobile Phone Blast: स्मार्टफोन ब्लास्ट की घटनाएं अब आम होती जा रही है जिसके कारण कई लोगों ने अपनी जान तक गंवा दी है तो कुछ के घायल होने की भी खबर समय-समय पर सामने आई हैं। वहीं हालिया घटना नासिक के सिडको उत्तम नगर इलाके से सामने आई है। यहां चार्जिंग पर लगे फोन में ब्लास्ट होने से करीब तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
कहा जा रहा है कि मोबाइल फोन को चार्ज करते समय उसके बगल में परफ्यूम की बोतल रखी हुई थी जिसके कारण ये हादसा हुआ होगा। धमाका इतना भीषण था कि न सिर्फ घर की खिड़कियां टूट गई, बल्कि सामने वाले घर और पार्किंग में खड़ी कारों की खिड़कियां भी टूट गईं। आज स्मार्टफोन भले ही कितने भी स्मार्ट क्यों न हों, बैटरी फटने का खतरा हमेशा बना रहता है। वहीं आज हम आपको बताएंगे कि क्यों स्मार्टफोन ब्लास्ट हो जाते हैं।
मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट
मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होने के कारण अक्सर फोन ब्लास्ट हो जाते हैं। हैंडसेट को पावर देने वाली लिथियम-आयन बैटरी को शिप करने से पहले यदि उसका ठीक से टेस्ट नहीं होता या किसी गलत तरह से असेंबली किया जाए तो उसमे खराबी के कारण बैटरी में ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।
बैटरी पर फिजिकल डैमेज
फोन फटने का दूसरा कारण बैटरी का फिजिकल डैमेज भी हो सकता है। कई बार जब फोन गिर जाता है तो इससे बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है। जिससे शॉर्ट-सर्किट, ओवरहीटिंग और बहुत कुछ हो सकता है। एक बार बैटरी डैमेज हो जाने पर, यह अक्सर फूल जाती है। ऐसे में आपको कभी भी फोन को यूज नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : क्या आपके Apple iPhone 15 में भी आ रही है ये समस्या? यूजर कर रहे हैं शिकायत
थर्ड पार्टी चार्जर का यूज करना
यह एक सामान्य गलती है जो हममें से बहुत से लोग करते हैं। बॉक्स के साथ आने वाले चार्जर के अलावा किसी अन्य फोन के चार्जर का यूज करना। कंपनियों द्वारा भी समय समय पर कहा जाता है कि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। हालांकि बहुत से चार्जर एक जैसे दिख सकते हैं, लेकिन फोन के लिए ये काफी खतरनाक हैं।
रात भर चार्ज करना
फोन फटने का एक ओर कारण बैटरी को ज्यादा चार्ज करना भी हो सकता है। बहुत से लोग आज भी फोन को रात भर चार्जिंग पर छोड़ देते हैं।इससे बैटरी पर बहुत बुरा असर पड़ता है क्योंकि इसे ज्यादा चार्ज करने से ओवरहीटिंग, ओवरचार्जिंग, शॉर्ट-सर्किट और कभी-कभी ब्लास्ट हो सकता है। हालांकि अब कई स्मार्टफोन एक चिप के साथ आते हैं जो बैटरी लेवल 100 प्रतिशत होने पर करंट को रोक देता है।
जल्द आग पकड़ने वाले सामान को रखें दूर
जब भी आप अपने फोन को चार्ज करें तो उसके पास ऐसी कोई चीज न रखें जो जल्दी से आग को पकड़ ले। चार्जिंग के दौरान अक्सर फोन हीट हो जाता है जिसके कारण भी फोन ब्लास्ट होने का खतरा बना रहता है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines