भारत-पाक तनाव के बीच ये 5 ऐप बनेंगे सहारा, कर सकते हैं डाउनलोड

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हमें अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क रहना चाहिए। आपको बता दें कि अपने फोन में ये 5 ऐप्स जरूर डाउनलोड कर लें, जो आपको इमरजेंसी के वक्त आपकी सेफ्टी करने में मदद कर सकते हैं।

Mobile Alert

Mobile Alert

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक तनाव के बीच अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। भात ने एयर स्ट्राइक कर कई पाकिस्तानी आंतकियों को ठिकाने लगाया तो वहीं गोलीबारी कर रहा है। ऐसे हालात में आपको अलर्ट रहने का आवश्यकता है। प्रत्येक नागररिक के लिए सतर्क और सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। ऐसे में आपको अपने फोन में ये 5 ऐप्स जरूर डाउनलोड कर लेना चाहिए। अगर नहीं किया तो अभी जाकर तुरंत डाउनलोड करें। ये टॉप सेफ्टी ऐप्स जो इमरजेंसी के वक्त आपकी सुरक्षा कर सकते हैं।

भारत के टॉप 5 सेफ्टी ऐप्स

1. 112 इंडिया ऐप

बता दें कि जब कभी भी युद्ध के हालात हों, तो आपको हमेशा अलर्ट रहने की आवश्यकता है। भारत सरकार की ओर से शुरू किया गया यह इमरजेंसी रिस्पॉन्स नागरिकों को मदद कराता है। इस ऐप के माध्यम से 112 नंबर पर कॉल, एसएमएस, ईमेल या वेब पोर्टल के जरिए से किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत आपकी मदद कर सकते हैं।

2. CitizenCOP

ऐसे हालातों में यह ऐप यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी है। यह ऐप यूजर्स को रियल-टाइम अलर्ट रहने की सुविधा देता है। इसके माध्यम से एसओएस अलर्ट, इमरेजेंसी रिपोर्टिंग और लोकेशन शेयर करने जैसी सेवाएं मिलती हैं।

3. bSafe

बता दें कि यह सबसे ज्यादा स्मार्ट सेफ्टी ऐप है, जिसमें वॉयस एक्टिवेशन, लाइव ऑडियो रिकॉर्डिंग, रियल-टाइम लोकेशन शेयरिंग, फेक कॉल्स, ट्रैकिंग और अलार्म जैसे कई फीचर्स इसमें मिलते हैं। आपकी हर समय यह सुरक्षा करने के लिए तत्पर रहते हैं। इसलिए यूजर्स के लिए यह ऐप बहुत उपयोगी है। यह पर्सनल और वर्कप्लेस सुरक्षा को भी बेहतर बनाता है।

4. Sachet ऐप

यह ऐप नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट द्वारा विकसित किया गया है और बाढ़, भूकंप, चक्रवात, हीटवेव जैसे प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए यह आपको रियल-टाइम जियोटैग्ड अलर्ट देता है।

5. MySafetipin

बता दें कि यह ऐप आपके लिए बेहद जरूरी है। युद्ध के हालात में खासकर यह ऐप आपके काम आने वाला है। विशेष रूप से यह ऐप महिलाओं और सोलो ट्रैवलर्स के लिए बनाया जाता है। यह मोहल्लों औऱ ट्रैवल रूट्स की सेफ्टी रेटिंग, लाइटिंग, विजिबिलिटी, भीड़ और सुरक्षा की मौजूदगी जैसे पैरामीटर्स पर आधारित होता है। बता दें कि ऐप में रूट सजेशन, रियल-टाइम लोकेशन शेयरिंग और सेफ्टी मैप्स भी इसमें शामिल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ