Apple iPhone 15 Problem: ऐप्पल ने हाल ही में आईफोन 15 सीरीज को पेश किया है। 22 सितंबर से सेल शुरू होने के बाद से ही ग्राहकों में आईफोन 15 को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सेल के पहले दिन से ही मुंबई और दिल्ली स्थित ऐप्पल स्टोर से लेकर अन्य जगहों पर एप्पल 15 खरीदने के लिए लाइनें लगी हुई है। हालांकि, जिन ग्राहकों के हाथों में आईफोन 15 आ चुका है, वे इसकी समस्याओं को लेकर शिकायत कर रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल, आईफोन 15 यूजर्स डिवाइस के जल्द गर्म होने की शिकायत कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि स्मार्टफोन इतने अधिक गर्म हो रहे हैं कि वे उन्हें पकड़ नहीं सकते। एक यूजर ने इसे 48°C गर्म होने की भी शिकायत की है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि, आईफोन 15 सीरीज को चार मॉडल में पेश किया गया है। इसमें आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स शामिल है। हिट होने की सबसे ज्यादा शिकायतें प्रो वेरिएंट यूजर्स की ओर से की जा रही है।

विज्ञापन

iPhone 15 Pro और Pro Max यूजर्स ने शिकायत की है कि उसका नया डिवाइस कुछ मिनटों के लगातार यूज करने के बाद गर्म हो हो जा रहा है। एक यूजर्स ने शिकायत करते हुए बताया है कि जांच में iPhone 15 Pro का तापमान 30 मिनट में 118°F (48°C) तक पहुंच गया। यूजर्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,”iPhone 15 Pro 48 डिग्री तक तापमान तक पहुंच सकता है। एप्पल फायर ड्रैगन।”

Apple iPhone 15 Problem

विज्ञापन

एक दूसरे यूजर ने शिकायत करते हुए लिखा, ”केवल 2 मिनट की फेसटाइम कॉल के बाद या 8-10 मिनट तक रील्स स्क्रॉल करने पर यह गर्म हो जाता है।”

एक अन्य एक्स यूजर (@RjeyTech) ने कहा, ”आईफोन 15 प्रो मैक्स कभी-कभी इतना गर्म हो जाता है, कि यदि आप इसे बिना किसी लापरवाही के उपयोग कर रहे हैं तो आप इसे पकड़ भी नहीं सकते।”

विज्ञापन

iphone 15 की बैटरी की भी शिकायत

कुछ एक्स यूजर्स आईफोन 15 की बैटरी की समस्याओं को लेकर भी शिकायत कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर शिकायत करते हुए लिखा था आईफोन 15 की बैटरी जल्द बैटरी खत्म हो रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन समस्याओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ