Mother Day 2025 Offers: सस्ते में 3 रिचार्ज प्लान दे रहा है BSNL; जानें कब तक मिलेगा छूट का फायदा?

Mother Day 2025 Recharge Plans Offers: BSNL की ओर से मदर्स डे के मौके पर 3 लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान को छूट के साथ दिया जा रहा है। आइए जानते हैं वो रिचार्ज प्लान कौन से हैं और कब तक छूट का फायदा मिल सकता है।

Mother Day 2025 BSNL Recharge Plans Offers

सस्ता हुआ रिचार्ज प्लान

Mother Day 2025 Recharge Plans Offers: हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मातृ दिवस यानी मदर्स डे मना जाता है। इस बार 11 मई, रविवार को मदर्स डे है। इससे पहले भारतीय ग्राहकों को भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से खास सौगात पेश की गई है। मदर्स डे से पहले बीएसएनएल ने एक खास प्रमोशनल ऑफर शुरू किया है जिसके तहत सस्ते में रिचार्ज करवाने का मौका मिल रहा है। अगर आप भी रिचार्ज करने का सोच रहे हैं और बीएसएनएल यूजर हैं तो सस्ते प्लान को अपनाने का एक अच्छा मौका है।

विज्ञापन

कब तक सस्ते में मिल रहा है रिचार्ज प्लान?

BSNL द्वारा 3 लॉन्ग टर्म प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत पर छूट दी जा रही है। इस ऑफर्स का फायदा 11 मई, रविवार से उठा सकते हैं। 14 मई बुधवार तक ऑफर्स के तहत छूट का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

किन 3 रिचार्ज प्लान की कीमत पर छूट?

  • 599 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 569 रुपये का कर दिया गया है।
  • 997 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 947 रुपये का कर दिया गया है।
  • 2399 रुपये का प्लान 2279 रुपये का कर दिया गया है।

इन तीनों रिचार्ज प्लान की कीमत पर 5 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इस ऑफर के बारे में बीएसएनएल ने ऑफिशियल वेबसाइट और सेल्फ-केयर मोबाइल ऐप पर बताया गया है। यहां से ही आप प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं। तीनों रिचार्ज प्लान अलग कीमत होने के साथ विभिन्न वैधता और सुविधा के साथ मिल रहे हैं।

BSNL Rs 569 Plan: कितनी सुविधा और वैधता?

ऑफर्स के तहत 599 रुपये की जगह 569 रुपये में रिचार्ज प्लान अपना सकते हैं। इस प्लान की वैधता 84 दिनों तक की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और हर दिन 3GB डेटा की सुविधा मिलती है। अन्य सुविधा के तहत प्लान के साथ BiTV का फ्री एक्सेस भी मिलता है। लंबी वैधता वाले प्लान में ये एक सस्ता और बेस्ट रिचार्ज हो सकता है।

विज्ञापन

BSNL Rs 947 Plan: सुविधा और वैधता?

बीएसएनएल का 997 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 947 रुपये का मिल रहा है। इस मिड रेंज रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और रोजाना 2GB डेटा की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 160 दिनों तक की है। इसके साथ BiTV का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री मिलता है।

BSNL Rs 2279 Recharge Plan: फायदे और वैधता?

2399 रुपये के प्लान को 2279 रुपये में दिया जा रहा है। ये प्लान 395 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलता है। 350+ लाइव टीवी चैनल्स को स्मार्टफोन पर देखने के लिए BiTV का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ