Lenovo का नया M10 5G टैबलेट हुआ लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

दिग्गज टेक कंपनी Lenovo ने भारत में अपना नया M10 5G Tablet लॉन्च कर दिया है। इस टैब को 15 जुलाई 2023 (शनिवार) से खरीदा जा सकेगा। टैब में कई नए और एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं।
कंपनी के नए टैबलेट में कई शानदार फीचर्स है। टैब में Snapdragon 695 चिपसेट दिया गया है। इसमें 10.61 इंच की बड़ी एलसीडी डिस्प्ले स्क्रीन मिलेगी। स्क्रीन का रिजोल्यूशन 2000 गुणा 1200 पिक्सल रखा गया है ताकि आप हाई क्वालिटी फोटोज और वीडियोज का आनंद उठा सकें। इसके साथ ही इसमें 5G इंटरनेट कनेक्टिविटी भी दी गई है ताकि आप हाई-स्पीड इंटरनेट चला सकें।
बैटरी बैकअप की बात करें तो लेनोवो एम10 टैब में 7,700 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 12 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग प्रदान करती है। यूजर्स के लिए टैब में फेस लॉक भी सुविधा दी गई है। यह टैब एक इमर्सिव रीडिंग मोड भी प्रदान करती है जो डिजिटल लाइब्रेरी से पढ़ते समय रंग और मोनोक्रोम मोड के बीच आसान स्विचिंग की अनुमति देती है। इनके अलावा भी टैब में कई एडिशनल फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: पहली नजर में आप भी खा जाएंगे धोखा! Boult ने लॉन्च की Apple Watch जैसी किफायती Smartwatch
लेनोवो एम10 को खासतौर पर नेचर लवर्स और घूमने के शौकीन लोगों के लिए तैयार किया गया है। इसके जरिए आप पूरी दुनिया में कहीं भी 5जी इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। दोस्तों को वीडियो कॉल कर सकते है, यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं, क्लाउड पर गेमिंग कर सकते हैं।
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नए टैब Lenovo M10 5G में 4GB रैम प्लस 128GB स्टोरेज तथा 6GB प्लस 128GB स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं। इस टैब को लेनोवो की आधिकारिक वेबसाइट तथा अन्य ऑफलाइन व ऑनलाइन स्टोर्स पर 15 जुलाई से खरीदा जा सकेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: