Facebook, Instagram के बाद ChatGPT भी डाउन, हजारों यूजर्स हुए परेशान

ChatGPT Down: फेसबुक, इंस्टाग्राम के बाद आज सुबह 6 बजे से ChatGPT भी डाउन हो गया है। हजारों यूजर्स इसकी शिकायत कर रहे हैं।

ChatGPT Down
विज्ञापन

ChatGPT Down: मेटा एप्लीकेशन, फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स और व्हाट्सएप के बड़े पैमाने पर आउटेज का सामना करने के कुछ घंटों बाद, गुरुवार को हजारों लोगों के लिए चैटजीपीटी भी डाउन हो गया है। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दे रहे हैं। हमने भी ये चेक करने के लिए chatgpt.com पर विजिट किया तो पता चला कि सच में ChatGPT भी डाउन है।

ChatGPT Down

Advertisment

वेबसाइट पर ‘ChatGPT is Currently Unavailable’ का मैसेज शो हो रहा है और साथ ही इसमें कहा गया है कि कंपनी इसे जल्द ही फिक्स करेगी। एक व्यक्ति ने एक्स, प्लेटफॉर्म पर कहा कि “चैटजीपीटी वर्तमान में एक टेम्पररी आउटेज का एक्सपीरियंस कर रहा है व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के बाद अब चैटजीपीटी/ओपनएआई डाउन है,”।

ChatGPT Down

कल मेटा के प्लेटफॉर्म हुए थे डाउन

बता दें कि बीते दिन दुनियाभर में फेसबुक, वॉट्सएप और इंस्टाग्राम भी डाउन हो गया था। लोगों को लॉगिन करने, पोस्ट चेक करने और मैसेज करने में दिक्कत आ रही थी। मेटा ने भी इस आउटेज को एक्सेप्ट किया है, इसे एक टेक्निकल प्रॉब्लम बताया है। डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, कई जगह व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने में भी परेशानी हो रही थी। हालांकि अभी मेटा के ये प्लेटफॉर्म सही से काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ