JioHotstar Launch: लंबे इंतजार के बाद, Disney Star ने ऑफिशियली JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर की घोषणा कर दी है। इस नए प्लेटफॉर्म को JioStar नाम दिया गया है, और इसका ऐप JioHotstar के नाम से पेश किया जाएगा। बता दें कि 2024 में रिलायंस और डिज्नी ने JioHotstar को लाने की बात कही थी, जिस पर अमल करने के लिए नवंबर में Disney, Reliance और Viacom18 के बीच एक बड़ा मर्जर हुआ था। इससे भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नए युग की शुरुआत हुई। आइए इसके बारे में जानते हैं।
JioHotstar का लॉन्च
Disney Star ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक टीजर क्लिप शेयर किया है, जिसमें ‘A new era begins’ यानी ‘एक नए युग की शुरुआत’ लिखा गया है। इस पोस्ट में एक स्टार इमोजी के साथ कैप्शन लिखा गया है कि ‘When two worlds come together, the extraordinary takes shape’। कंपनी का मानना है कि JioHotstar एक नई और बेहतर स्ट्रीमिंग सर्विस है, जो अपने कस्टमर्स के लिए खास सुविधाएं लेकर आएगी। इसके साथ ही JioHotstar ऐप को आप Google Play Store और Apple App Store के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
JioHotstar के प्लान
JioHotstar ने अपने कस्टमर्स के लिए कई प्लान ऑप्शन भी पेश किए हैं, जिसके तहत आपको मंथली, तीन महीने और सालाना प्लान मिलेंगे। खास बात ये है कि इन प्लान की शुरुआत 299 रुपये से हो रही है। प्लेटफॉर्म यूजर्स को सुपर और प्रीमियम प्लान का ऑप्शन दे रहा है।
| प्लान | मंथली | क्वॉटरली | एनुअल |
| सुपर | – | 299 रुपये | 899 रुपये |
| प्रीमियम | 299 रुपये | 499 रुपये | 1499 रुपये |
JioHotstar के कंटेंट
JioHotstar अपने कस्टमर्स को Disney के ग्लोबल कंटेंट के ऑप्शन देता है, जिसमें Marvel, Star Wars, Pixar और National Geographic के साथ-साथ Warner Bros, HBO, Max Originals और Colors TV के प्रोग्राम शामिल हैं। अगर आप क्रिकेट आदि के शौकीन हैं, तो आप इस प्लेटफॉर्म पर Women’s Premier League का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म के जरिए बताया कि यूजर 100 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और 30,000 घंटे से ज्यादा के कंटेंट को देख सकते हैं। इसमें HD और SD चैनल्स को शामिल किया गया है। अब देखना है कि इसके आने से नेटफ्लिक्स और अमेजन के बिजनेस पर क्या असर होगा।
यह भी पढ़ें – बुरी खबर! इस साल नहीं लॉन्च होगा OnePlus का ये प्रीमियम डिवाइस
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
12 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines