Flipkart की Sasa Lele Sale 2025 में iPhone 16 पर मिल रही है जबरदस्त छूट, जो आपको चौंका सकती है। ₹79,900 की कीमत वाला ये प्रीमियम फोन अब ₹12,901 की बड़ी छूट मिल रही है। ऊपर से बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस मिलाकर आप ₹16,500 से भी ज्यादा बचा सकते हैं। ऐसे बेहतरीन ऑफर बहुत कम देखने को मिलते हैं। तो देर मत कीजिए आइए जानते हैं इस धमाकेदार डील के बारे में।
iPhone 16 पर जबरदस्त छूट
Flipkart की Sasa Lele Sale 2025 में स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका है। खासकर अगर आप iPhone लेने की सोच रहे हैं तो ये मौका बिल्कुल न गंवाएं। iPhone 16, जो भारत में ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, अब फ्लिपकार्ट पर सिर्फ ₹66,999 में उपलब्ध है। यानी सीधे ₹12,901 की छूट मिल रही है। इतना ही नहीं, अगर आप State Bank of India (SBI) का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो और ₹4,000 की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर भी अच्छी कीमत मिल सकती है, जिससे ये डील और भी फायदे की हो जाती है।
दमदार डिस्प्ले और प्रोटेक्शन
iPhone 16 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स इसे एक प्रीमियम स्मार्टफोन बनाते हैं। इस फोन में 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह डिस्प्ले 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और इसमें सिरेमिक शील्ड ग्लास की प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा HDR और True Tone जैसे फीचर भी इस डिस्प्ले में मिलते हैं, जिससे विजुअल एक्सपीरियंस और भी शानदार हो जाता है।
लेटेस्ट प्रोसेसर और बड़ी बैटरी
फोन में Apple का लेटेस्ट 3nm A18 Bionic चिपसेट लगा है, जो बहुत ही तेज और पावरफुल है। इसमें Apple Intelligence के फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे और भी स्मार्ट बनाते हैं। iPhone 16 की बैटरी बैकअप भी दमदार है और कंपनी के अनुसार इसमें 22 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलता है। इसके अलावा यह फोन IP68 सर्टिफाइड है, यानी धूल और पानी से सुरक्षित है।
शानदार कैमरा और IP68 रेटिंग
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी iPhone 16 एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें 48MP का मुख्य फ्यूजन सेंसर दिया गया है, जो 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। साथ में 12MP का मैक्रो लेंस भी है, जो क्लोज-अप शॉट्स के लिए बेहतरीन है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अगर आप एक प्रीमियम और भरोसेमंद स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Flipkart की इस सेल में iPhone 16 खरीदने का परफेक्ट मौका है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
15 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
18 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
19 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
21 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines