Instagram पर आ गया Profile Card फीचर, देखकर आप भी कहेंगे WOW
Instagram New Update Customisable Profile Card: इंस्टाग्राम ने एक नया Profile Card फीचर पेश किया है जो आपको काफी पसंद आएगा। चलिए जानें इसका यूज कैसे करें।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Instagram New Update Customisable Profile Card: मेटा ने Instagram के लिए आज एक और दिलचस्प फीचर पेश किया है जिसे देखकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे। जी हां, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक नया “Profile Card” फीचर पेश किया है जो आपकी प्रोफाइल के लिए एक डिजिटल बिजनेस कार्ड की तरह काम करेगा। ये कार्ड आपके Instagram प्रोफ़ाइल का एक इंस्टेंट स्नैपशॉट देता है, जिसमें स्कैन करने वाला एक QR कोड और दूसरी साइड प्रोफाइल फोटो और बायो दिखाई देता है। यह नया डिजिटल टूल एक कस्टमाइजेबल कार्ड की तरह काम करता है। क्रिएटर्स के लिए तो ये अपडेट काफी जबरदस्त होने वाला है।
ये एक टू साइड प्रोफाइल कार्ड है। जहां एक तरफ यूजर की प्रोफाइल फोटो, बायो और कैटेगरी (जैसे, पर्सनल, क्रिएटर और बिजनेस) जैसी पर्सनल इनफार्मेशन दिखाई देती है। दूसरी तरफ यूजर एक QR कोड है, जो लोगों को अपने डिवाइस से स्कैन करके प्रोफाइल तक जल्दी से पहुंचने और फॉलो करने की सुविधा देता है।
यह फीचर नॉर्मल और बड़े क्रिएटर्स दोनों को पसंद आने की उम्मीद है, क्योंकि ये फीचर काफी अलग तरिके से लोगों को आपके साथ जोड़ने में मदद करता है। बिजनेस करने वालों के लिए तो ये और भी खास होने वाला है। स्कैन-एंड-फॉलो इंटरैक्शन लोगों के साथ जुड़ने का एक आसान तरीका प्रदान करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: