Infinix Smart 7 HD आज होगा भारत में लॉन्च, कीमत होगी 8 हजार से भी कम!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Infinix Smart 7 HD Launch Date in India: इन्फिनिक्स स्मार्ट 6 एचडी का अलग मॉडल मार्केट में आने के लिए तैयार है। आज यानी यानी 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी लॉन्च हो जाएगा। फोन के लॉन्च से पहले ही कई जानकारी ऑनलाइन लीक हो रही हैं। जबकि, कुछ डिटेल्स के बारे में कंपनी ने खुद खुलासा कर दिया है।
स्मार्टफोन निर्माता इन्फिनिक्स का नया स्मार्ट 7 एचडी फ्लिपकार्ट के माध्यम से भारत में लॉन्च होगा। 28 अप्रैल 2023 को दोपहर 12 बजे फोन पेश हो जाएगा। कीमत की बात करें तो खबरों के अनुसार फोन को 10 हजार रुपये से कम कीमत में पेश किया जाएगा। इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी की कीमत 6,999 रुपये हो सकती है।
इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी में भी इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 की तरह 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्ट 7 का डिस्प्ले 1,612×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
Unisoc SC9863A1 SoC से चलने वाला ये फोन PowerVR GPU के साथ जोड़ा गया है। इस फोन में 4GB रैम साथ में 3GB एक्सटेंडेड वर्चुअल-रैम और 64GB स्टोरेज है। इसमें 13MP AI सेंसर + 2MP डुअल कैमरा है। इस फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: