सिर्फ 30 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे तक चलने वाला Laptop लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Acer Swift Go 14 Laptop Launched in India: भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक लैपटॉप उपलब्ध हैं जिनमें से कुछ अपने फीचर्स और कीमत के लिए जानें जाते हैं। जबकि, मार्केट में कई कंपनियों के लैपटॉप लॉन्च होने के लिए तैयार हैं तो कुछ पेश किए जा रहे हैं।
इस बार लैपटॉप निर्माता कंपनी एसर ने अपना तगड़ी बैटरी वाला लैपटॉप पेश किया है, जो कि मार्च में लॉन्च हुए एसर स्विफ्ट गो 14 का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी ने इसे AMD Ryzen 7000-सीरीज CPU के साथ पेश किया था। वहीं, अब एसर स्विफ्ट गो 14 इंटेल संचालित लैपटॉप है जिसे बाजार में पेश किया गया है। आइए Acer Swift Go 14 Laptop 2023 के बारे में जानते हैं।
इंटेल संचालित एसर स्विफ्ट गो 14 लैपटॉप को भारत में लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये है। बात करें उपलब्धता (Acer Swift Go 14 Availability) की तो इंटेल संचालित एसर स्विफ्ट गो 14 सभी एसर एक्सक्लूसिव स्टोर्स और एसर ई-स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा विजय सेल्स, अमेजन और , क्रोमा के जरिए भी इस लैपटॉप को खरीदा जा सकता है।
एसर स्विफ्ट गो 2023 लैपटॉप के खासियत की बात करें तो इसमें 14 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले है। इसमें 2,880 x 1,800 पिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन, 100 प्रतिशत डीसीआई-पी 3 कलर गेमट, 400 निट्स की हाई-ब्राइटनेस रेटिंग और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है।
विंडोज 11 पर चलने वाला ये लैपटॉप इंटेल आइरिस एक्स ग्राफिक्स समेत 13वीं पीढ़ी के इंटेल कोर I5-13500H सीपीयू से चलता है। इसे 16GB LPDDR5 रैम और 512GB PCIe Gen 4 NVMe SSD स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसे 1 साल की वारंटी के साथ लाया गया है।
बैटरी की बात करें तो दावा किया जा रहा है कि सिर्फ 30 मिनट की चार्जिंग पर ये लैपटॉप 4 घंटे तक चल सकता है। इसमें 65Wh की बैटरी है, जो 100W PD चार्जिंग के सोपर्ट के साथ है। इसमें क्यूएचडी वेब कैमरा और फुल-साइज बैकलिट कीबोर्ड है।
सिर्फ 1.25 किलोग्राम का ये लैपटॉप कहीं भी आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसमें 1 x HDMI, Wi-Fi 6E, 1 x, USB 3.2 port, 1 x USB Type-C port, 1 x USB 3.2 Gen 1 port और Bluetooth 5.2 जैसे कनेक्टिंग फीचर्स हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: